दुल्हन ने 5 एक्स-बॉयफ्रेंड को शादी में बुलाया, दिया स्पेशल ट्रीटमेंट

दुल्हन ने खुद अपनी शादी में पूर्व-प्रेमियों को बुलाया था. चीनी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. शादी में उनके लिए स्पेशल टेबल लगाई गई थी. यूजर्स तस्वीरों को देखकर हैरान हैं. वे इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement
दुल्हन ने अपनी शादी में पूर्व-प्रेमियों को बुलाया (सांकेतिक फोटो- गेटी) दुल्हन ने अपनी शादी में पूर्व-प्रेमियों को बुलाया (सांकेतिक फोटो- गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

एक दुल्हन ने अपनी शादी में पूर्व-प्रेमियों को भी न्योता दिया. पूरे फंक्शन में उनका खास ख्याल रखा गया. उनके खाने के लिए स्पेशल टेबल भी लगवाई गई. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. यूजर्स अब इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मामला चीन के हुबेई प्रांत का है. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, ये शादी 8 जनवरी को हुई थी जिसकी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Douyin) पर छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में खाने की टेबल पर पांच पुरुषों को बैठे हुए दिखाया गया है. दावा किया गया कि ये पांचों पुरुष दुल्हन के पूर्व प्रेमी हैं, जिन्हें शादी में विशेष तौर पर बुलाया गया था. 

Advertisement

उन पांचों के आगे नेम प्लेट रखी हुई थी जिस पर 'टेबल ऑफ एक्स-बॉयफ्रेंड' लिखा था. वे शांतिपूर्वक एक साथ बैठे थे, लेकिन थोड़े असहज लग रहे थे. टेबल पर उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं. 

दुल्हन ने खुद शादी में एक्स-बॉयफ्रेंड को बुलाया था (फोटो- Douyin)

तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने इसे 'अब तक का सबसे अजीब भोज' करार दिया है. एक यूजर ने लिखा- अपनी शादी के भोज में पूर्व-प्रेमियों को आमंत्रित करना हिम्मत का काम है. इससे रिश्ते बिगड़ भी सकते थे. दूसरे यूजर ने कहा- दुल्हन आखिर साबित क्या करना चाहती थी. तीसरे ने लिखा- सच में, हैरान हूं. एक अन्य यूजर ने पूछा- दूल्हे का क्या रिएक्शन रहा होगा? 

शादी में पहुंचे दुल्हन के एक्स (फोटो- Douyin)

वहीं, कुछ यूजर दुल्हन की इस हरकत से नाराज नजर आए. कई यूजर्स ने कहा कि टेबल पर बैठे पांचों पुरुषों की शक्ल एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती है. कहीं वो भाई-भाई तो नहीं है. 

Advertisement

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब चीन में शादी के भोज में पूर्व-प्रेमियों को बुलाने की खबर सामने आई हो. जून 2022 में, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 'एक्स-बॉयफ्रेंड्स टेबल' पर नौ पुरुषों को बैठे दिखाया गया था. इसी तरह का एक मामला ग्वांगडोंग प्रांत से भी सामने आया था. 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »