शादी वाले दिन ही दर्दनाक हादसे में दुल्हन की मौत, जान बचने के बाद दूल्हा बोला- 'मुझे याद है उसने आखिरी बार...'

इस दूल्हे ने टूटे दिल के साथ अपने साथ ही हुई घटना के बारे में बताया है. जब सड़क हादसा हुआ, तब वह अपनी दुल्हन के साथ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती था.

Advertisement
सड़क हादसे मेंं दुल्हन की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels/Pixabay) सड़क हादसे मेंं दुल्हन की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels/Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हा और दुल्हन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया था. दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा इलाज के बाद फिलहाल ठीक है. वो गंभीर रूप से घायल हो गया था. दूल्हे की पहचान 36 साल के एरिक हचिंसन के तौर पर हुई है. वह अमेरिका के कैरोलिना के रहने वाले हैं.

एक कार ड्राइवर की वजह से इनकी जिंदगी बर्बाद हो गई. जो शराब के नशे में वाहन चला रही थी. उस वक्त एरिक अपनी दुल्हन 34 साल की समंथा के साथ गोल्फ कार्ट से वेडिंग रिसेप्शन से लौट रहे थे.

Advertisement

समंथा की कही आखिरी चीज बताई
 
अब एरिक का कहना है, 'मुझे याद है, जब मैं जागा. एक अलग तरह का कोहरा था. मैं अपनी मां का चेहरा देख सकता था और मैं ये कह सकता था कि कुछ गलत हुआ है. मैंने उनसे (मां) पूछा, 'सैम कहां है? सैम कहां है?' और तब उन्होंने मुझे बताया कि एक्सिडेंट हुआ था और सैम नहीं बच पाई.' 

हादसे में एरिक के मस्तिष्क में चोट आई थी और हड्डियां टूट गई थीं. जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थे. आरोपी की पहचान 25 साल की जैमी ली कोमोरस्की के तौर पर हुई है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एरिक ने अब रोते हुए कहा है, 'मुझे आखिरी चीज जो याद है, समंथा ने कहा था कि वो चाहती है कि ये रात कभी खत्म न हो.'

Advertisement

लिमिट से तीन गुना अधिक शराब पी
 
एरिक ने न केवल कोमोरस्की बल्कि आसपास मौजूद कई बार्स के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है. उनका दावा है कि हादसे वाली रात उन बार में से ही किसी ने कोमोरस्की को शराब परोसी थी. अरेस्ट रिपोर्ट में पता चला कि न्यूजर्सी की रहने वाली कोमोरस्की ने ड्राइव के वक्त लिमिट से तीन गुना अधिक शराब पी हुई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »