'इन्होंने फिर से मुझे...', तलाक की अफवाहों पर बराक और मिशेल ओबामा दोनों ने ली चुटकी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने तलाक को लेकर चल रही चर्चा पर विराम लगा दिया है. ओबमा ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि अब उन्होंने मुझे वापस अपना लिया है.

Advertisement
बराक और मिशेल ओबामा ने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है (Photo - X/ @MichelleObama) बराक और मिशेल ओबामा ने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है (Photo - X/ @MichelleObama)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

बराक और मिशेल ओबामा ने उनके बीच तलाक को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है. मिशेल ओबामा के भाई  क्रेग रॉबिन्सन के पॉडकास्ट पर दोनों एक साथ दिखाई दिए और महीनों से उनके तलाक को लेकर चल रही चर्चा पर विराम लगा दिया. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बराक और मिशेल ओबामा ने पहली बार तलाक की अफवाहों पर चुटकी लेते हुए पूरी ईमानदारी के साथ इस बात की पुष्टि की है कि दोनों साथ हैं और उनके बीच कोई तलाक जैसी नौबत नहीं आई है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने सार्वजनिक रूप से तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसकी महीनों चर्चा चल रही थी.

Advertisement

पॉडकास्ट में शादी टूटने के अटकलों को किया खारिज
ओबामा दंपत्ति बुधवार को मिशेल के भाई क्रेग रॉबिन्सन के पॉडकास्ट IMO विद मिशेल ओबामा एंड क्रेग रॉबिन्सन में शामिल हुए. इस पारिवारिक बातचीत के दौरान, मिशेल और बराक ओबामा ने अपनी शादी टूटने की अटकलों को खारिज करते हुए अपने अटूट रिश्ते की पुष्टि की.

बराक ओबामा ने ली चुटकी
बराक ने मजाक में कहा कि उन्होंने मुझे वापस अपना लिया है. वैसे कुछ समय के लिए तो यह बहुत मुश्किल था. इस पर मिशेल ने तुरंत कहा कि ये मेरे पति हैं, ये सभी लोग जान लें. उनके भाई क्रेग ने उन दोनों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तुम दोनों का एक ही कमरे में साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है.

दोनों ने तलाक की अफवाहों का किया खंडन
इस पर मिशेल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मुझे पता है, क्योंकि जब हम तलाकशुदा नहीं भी हैं, फिर भी लोग सोच लेते हैं कि हमारा तलाक हो गया है. यह पहला मौका था, जब हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान ही सही, लेकिन ओबामा दंपत्ति ने एक साथ लंबे समय से चल रही अफवाहों का सीधे तौर पर खंडन किया.

Advertisement

इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी तलाक की चर्चा
इस साल की शुरुआत में चर्चा तब और तेज हो गई थी, जब मिशेल पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुई थीं. क्रेग रॉबिन्सन ने बताया कि गॉसिप कितनी गंभीर हो सकती है कि कैसे एक बार एक अजनबी ने उन्हें हवाई अड्डे पर घेर लिया और पूछा कि बराक ओबामा ने क्या किया है?

यह भी पढ़ें: तलाक को लेकर ओबामा ने किया अहम खुलासा, कहा- 'खाई से निकलने की कोशिश कर रहा'

पूर्व राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि आमतौर पर उन्हें इस तरह की बातचीत का पता नहीं चलता है. इस तरह की बातें मुझे याद नहीं रहतीं. मुझे तो पता भी नहीं चलता कि ये सब चल रहा है. फिर कोई अचानक से इन बातों का जिक्र करता है और तब मैं पूछता हूं कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं?

'कभी पति को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा'
हालांकि, मिशेल ने बताया कि  हमारी शादी में एक भी पल ऐसा नहीं आया जब मैंने अपने पति को छोड़ने के बारे में सोचा हो. हमने मुश्किल दौर भी देखे हैं, लेकिन हमने खूब मजे भी किए हैं और कुछ अद्भुत अनुभव भी किए हैं. जिस आदमी से मैंने शादी की है, उसकी वजह से मैं एक बेहतर इंसान बन गई हूं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »