व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट! चलते ऑटो से Reel बनाते हुए बुजुर्ग को मारी टक्कर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है. तेज रफ्तार ऑटो से बाहर लटककर रील बना रहे युवक ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार दी, लेकिन रुकने की बजाय वहां से निकल गया.

Advertisement
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ऑटो सड़क पर दौड़ रही है (Photo:X/@mandate2049) वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ऑटो सड़क पर दौड़ रही है (Photo:X/@mandate2049)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

रील बनाने का जुनून अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही खतरनाक नजारा देखने को मिला, जहां चलती ऑटो से बाहर लटककर रील बना रहे एक युवक ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार दी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ऑटो सड़क पर दौड़ रही है. इसी दौरान एक युवक ऑटो से आधा शरीर बाहर निकालकर झूलता और डांस करता नजर आता है. ऐसा लगता है कि वह सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रहा था.

Advertisement

कुछ ही सेकंड बाद युवक का हाथ सड़क पर जा रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बुजुर्ग अपना संतुलन खो देते हैं और सड़क पर गिर पड़ते हैं.

टक्कर मारकर नहीं रुका युवक

वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टक्कर के बाद भी ऑटो नहीं रुकी. युवक बिना पीछे देखे वहां से निकल गया, जबकि बुजुर्ग सड़क पर गिरे पड़े थे.हालांकि, ऑटो के पीछे चल रहा एक बाइक सवार तुरंत रुका. उसने सबसे पहले बुजुर्ग के ऊपर गिरी साइकिल हटाई और फिर उन्हें उठाने में मदद की. आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्ग की सहायता की.

देखें वीडियो

वीडियो देख भड़के लोग

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग रील बनाने के लिए की जा रही ऐसी लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं.कई यूजर्स ने लिखा कि अब सार्वजनिक सड़कें भी लोगों के लिए 'रील शूटिंग सेट' बनती जा रही हैं, जहां बेगुनाह लोगों की जान खतरे में पड़ रही है.

Advertisement

वहीं कई लोगों ने मांग की कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »