किसी और लड़की संग घर में था बॉयफ्रेंड, इस डिवाइस ने खोली पोल!

एलेक्‍सा यूज करने वाले कुछ लोगों को शायद यह बात पता नहीं होगा कि इसमें आवाज भी रिकॉर्ड होती है. इसी फीचर की वजह से एक महिला ने बॉयफ्रेंड की दूसरी महिला संग अफेयर की बातें सुन लीं. महिला की बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप खत्‍म हो गई है. महिला ने टिकटॉक पर आपबीती शेयर की. उनका वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
एलेक्‍सा में मौजूद रिकॉर्डिंग्‍स महिला ने सुन लीं (प्रतीकात्‍मक फोटो/ पिक्‍साबे) एलेक्‍सा में मौजूद रिकॉर्डिंग्‍स महिला ने सुन लीं (प्रतीकात्‍मक फोटो/ पिक्‍साबे)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 03 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

एक महिला, एलेक्‍सा स्मार्ट स्‍पीकर की रिकॉर्डिंग्‍स सुनकर हैरान रह गईं. दरअसल, रिकॉर्डिंग्‍स में महिला का बॉयफ्रेंड, किसी और लड़की से बात कर रहा था. रिकॉर्डिंग्‍स से खुलासा हुआ कि बॉयफ्रेंड, उसे धोखा दे रहा है. बेवफाई की यह कहानी महिला ने टिकटॉक पर शेयर की. महिला का अब बॉयफ्रेंड से अलगाव हो गया है. 

'एलेक्‍सा', वॉयस असिस्‍टेंट कमांड को फॉलो करती है. लेकिन कई लोगों को शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि डिवाइस आवाज रिकॉर्ड भी करती है. इसी वजह से जेसिका लोमैन ने अपने बॉयफ्रेंड की दूसरी महिला से बात करते हुए रिकॉर्डिंग्‍स सुन लीं. 

Advertisement

टिकटॉक वीडियो में जेसिका ने बताया कि कैसे उन्‍होंने अपने एक्‍स-पार्टनर को दूसरी महिला के साथ बात करते हुए पकड़ा. वीडियो क्लिप में उन्‍होंने 'एलेक्‍सा' की रिकॉडिंग भी शेयर की. जेसिका ने वीडियो का कैप्‍शन लिखा- 'तो ऐसे मैंने अपने बॉयफ्रेंड को चीटिंग करते हुए पकड़ा, मुझे जानकारी नहीं थी कि एलेक्‍सा रिकॉर्डिंग कर लेता है.' 

एलेक्‍सा से जो रिकॉर्डिंग जेसिका को मिली, उसमें साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि जेसिका का बॉयफ्रेंड किसी और महिला के साथ घर में था. बैकग्राउंड में महिला की आवाज सुनाई दे रही है. जेसिका के इस वायरल वीडियो को अब तक 26 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. 

'खरीदूंगी एलेक्‍सा, बॉयफ्रेंड पर करुंगी ट्राय'
जेसिका का यह वीडियो देख टिकटॉकर्स भी हैरान रह गए. कई महिला यूजर्स ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि एलेक्‍सा के इस फंक्‍शन के बारे में उन्‍हें भी जानकारी नहीं थी, इसे वह अब घर पर बॉयफ्रेंड के ऊपर ट्राय करेंगी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्रिसमस के मौके पर वह इसे बॉयफ्रेंड को गिफ्ट करेंगी. 

Advertisement

जेसिका की तरह एक अन्‍य महिला ने यह भी खुलासा किया कि उन्‍होंने भी एलेक्‍सा के माध्‍यम से बॉयफ्रेंड को बेवफाई करते हुए पकड़ा था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »