जिस फोन से देते थे मौत का फरमान, हिटलर का वो फोन होगा नीलाम!

एडोल्‍फ हिटलर का वो फोन नीलाम किया जाएगा, जिससे उसने हजारों निर्दोष लोगों को मौत की सजा सुनाई. आप भी जानिए इसके बारे में...

Advertisement
हिटलर का फोन हिटलर का फोन

एडोल्‍फ हिटलर का फोन, जो 1945 का बताया जाता है, जल्द अमेरिका में नीलाम किया जाएगा. इस फोन को अभी तक एक बॉक्‍स में संभालकर रखा गया था.


इस फोन को मेरीलैंड के एलेक्‍जेंडर हिस्‍टॉरिकल ऑक्‍शंस में नीलाम किया जाएगा. वहां के अधिकारियों ने बताया कि कि ये फोन हिटलर को वेरमेच ने दिया था और इसी फोन से हिटलर ने दूसरे विश्‍व युद्ध के ज्‍यादातर आदेश दिए.

Advertisement

मूल रूप से ये फोन काले रंग का था. सीमंस के बनाए इस फोन को बाद में लाल रंग में रंगा गया. इस फोन पर हिटलर का नाम और स्‍वास्तिक भी है. ऑक्‍शन हाउस ने इस फोन को 'Hitler's mobile device of destruction' का नाम दिया है.


जानकारी के अनुसार दूसरे विश्‍व युद्ध के समाप्‍त होने के बाद इस फोन को हिटलर के घर से बरामद किया गया था.ऑक्‍शन हाउस को उम्‍मीद है कि ये फोन 2 से 3 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत में बिक सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »