चलती बाइक पर वीडियो के लिए फोन में देखते रहे, हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत! Video हुआ वायरल

वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत होने का और मामला सामने आया है. दरअसल, महाराष्ट्र में धुले-सोलापुर हाईवे पर चलती बाइक पर रील बना रहे दो युवकों का एक्सीडेंट हो गया और एक की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
चलती बाइक पर रील बना रहे दो युवकों का एक्सीडेंट हो गया. चलती बाइक पर रील बना रहे दो युवकों का एक्सीडेंट हो गया.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने का क्रेज काफी बढ़ गया है. मगर हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब रील्स बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई. ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से आया है, जहां रील्स बनाने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल, दो युवक बाइक पर जा रहे थे और वीडियो बनाने के चक्कर में उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी आ गया है, जो काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये मामला महाराष्ट्र में धुले-सोलापुर हाईवे का है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक हाइवे पर बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति वीडियो बनाने लगता है. इसके बाद बाइक चला रहा दूसरा शख्स वीडियो में पोज देने के लिए पीछे की तरफ मोबाइल कैमरे की ओर देखता है. ऐसे में कैमरे में ध्यान होने की वजह से बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है. ये वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और फिर से रील्स के पागलपन को लेकर कमेंट्स किए जा रहे हैं. 

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह बाइक का एक्सीडेंट होता है और फिर कैमरा कहीं स्टेबल हो जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई है  जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल है. अभी बाइक चला रहे युवकों की व्यक्तिगत जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

रील्स के चक्कर में खाई में गिर गई थी कार

कुछ दिनों पहले ही एक महिला की भी वीडियो बनाते वक्त एक्सीडेंट की वजह से मौत हो गई थी. उस वक्त एक महिला बैक गियर में गाड़ी चली रही थीं और उनका दोस्त उनका वीडियो बना रहा था. उस दौरान कार पीछे चलती जाती है और फिर कार 300 फीट गहरी कार में गिर जाती है. इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और घटना का वीडियो काफी चर्चा में रहा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »