इस स्टूडेंट ने 29 हजार का iPhone सिर्फ 68 रुपये में खरीदा, जानिए कैसे...

कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां ऐसे लुभावने डिस्काउंट ऑफर्स देने का दावा करती हैं जो सिर्फ साइट को प्रमोट करने का एक फंडा होता है. हाल ही में ऐसे ही एक ऑफर का हर्जाना स्नैपडील को आईफोन को मात्र 68 रुपये में बेच कर चुकाना पड़ा.

Advertisement
स्नैपडील से हर्जाने के तौर पर 68 रुपये में खरीदा आईफोन स्नैपडील से हर्जाने के तौर पर 68 रुपये में खरीदा आईफोन

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

आपको जानकर हैरानी होगी कि पंजाब यूनिवर्सिटी के बीटेक के एक स्टूडेंट निखिल बंसल ने स्नैपडील की वेबसाइट से 29 हजार का iPhone 5S gold सिर्फ 68 रुपये में खरीदा है.

इस वजह से हुई ये गड़बड़
इस डील के बारे में निखिल ने बताया कि स्नैपडील की साइट पर iPhone 5S पर 99.7% की छूट मिल रही थी. मैंने जैसे ही . लेकिन उन्हें इस स्‍मार्टफोन की डिलिवरी नहीं की गई. कंपनी ने इसके पीछे तर्क दिया कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से यह ऑफर दिखाई दे रहा था जिसे कंपनी ने बाद में हटा लिया था.

Advertisement

कोर्ट में दोनों पक्षों ने रखा अपना पक्ष
इस बात से गुस्साए निखिल ने उपभोक्ता कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने कोर्ट में बताया कि कंपनी की वेबसाइट पर के साथ मिल रहा था. साथ ही यह भी दावा किया गया था कि 16 जीबी का यह फोन स्मार्टफोन के सभी दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा. वहीं, स्नैपडील ने कोर्ट में टेक्निकल प्रॉब्लम का तर्क रखा जिससे यह ऑफर वेबसाइट पर दिखाई दियाथा लेकिन बाद में इसे हटा भी लिया गया था.

फैसला निखिल के पक्ष में
अच्छी बात यह है कि कोर्ट ने स्नैपडील के तर्क को खारिज करते हुए यह आदेश दिया कि निखिल को यह फोन अब उसी ऑफर के साथ यानी . साथ ही स्नैपडील पर 2000 रुपये का जुर्माना भी ठोंका.

पांच गुना बढ़ा जुर्माना
इस फैसले के खिलाफ जब उठाई तो कोर्ट ने अपना फैसला दोहराते हुए इस जुर्माने को 2 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया.

Advertisement

ये कोई पहला मामला नहीं
बता दें कि ऑनलाइन वेबसाइट पर के ऑर्डर के बदले ईंट-पत्थर मिलना कोई नई बात नहीं है. ई-कॉमर्स कंपनियां आजकल ग्राहकों का भरोसा खोती जा रही हैं. ऐसे में कंपनियों की इस लापरवाही से परेशान ग्राहकों के लिए यह संतुष्ट करने वाला मामला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement