जिंदगी में पहली बार फ्लाइट में बैठीं 84 साल की दादी, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

एक युवक ने अपनी 84 साल की दादी के पहली बार हवाई जहाज में सफर करने के अनुभव को कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर गया और दादा-दादी व पोते-पोतियों के खास रिश्ते की याद दिला गया.

Advertisement
दादी खिड़की से बाहर बादलों और नीचे के नजारों को बड़े ध्यान से देखती नजर आईं (Photo: @acjee.ofc/Instagram) दादी खिड़की से बाहर बादलों और नीचे के नजारों को बड़े ध्यान से देखती नजर आईं (Photo: @acjee.ofc/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST


जिंदगी में कुछ बातें किसी के लिए छोटी होती हैं, लेकिन किसी के लिए वही पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना बन जाती हैं. कई बार इन्हें पूरा होने में उम्र का लंबा सफर गुजर जाता है. लेकिन जब ये ख्वाहिश आखिरकार पूरी होती है, तो उसकी खुशी अलग ही महसूस होती है. ऐसा ही एक सपना 84 साल की एक महिला का था, जिसे उनके पोते ने आखिरकार सच कर दिखाया.

Advertisement

दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने अपनी 84 साल की दादी का सपना पूरा किया. दादी ने जिंदगी में पहली बार हवाई जहाज का सफर किया. पोते ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दादी की पहली फ्लाइट का अनुभव कैद है. अब यह भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो की शुरुआत एयरपोर्ट के दृश्य से होती है, जहां उनकी दादी धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आती हैं. वीडियो पर लिखा टेक्स्ट लिखा था-मेरे सपने को पूरा होने में 22 साल लगे, लेकिन उनकी पहली फ्लाइट में 84 साल.

इसके बाद दादी को IndiGo के विमान में चढ़ते हुए दिखाया गया. सीढ़ियां चढ़ते समय उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान और उत्साह साफ नजर आ रहा था. फ्लाइट में बैठने के बाद वह आराम से मखाने खाते हुए सफर का आनंद लेती दिखीं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

जैसे ही विमान आसमान में उड़ा, दादी खिड़की से बाहर बादलों और नीचे के नजारों को बड़े ध्यान से देखती नजर आईं. वीडियो में आगे दोनों की साथ में तस्वीरें और सफर के दौरान के कुछ खूबसूरत पल भी दिखाए गए.

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए. कई लोगों ने लिखा कि दादा-दादी और पोते-पोतियों का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने दादा-दादी की याद दिला दी.

कई लोगों ने यह भी लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अपने बुजुर्गों की छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी करने में देर नहीं करनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement