ये जुगाड़ वायरल, पानी की टंकी गंदी होने का सिस्टम हमेशा के लिए खत्म!

सप्लाई के गंदे पानी की वजह से टंकी में जल्दी- जल्दी गंदगी जमा हो जाती है. फिर बार- बार इसे साफ करना होता है. इस झंझट से मुक्ति पाने का एक आसान और सस्ता जुगाड़ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं क्या है ये जुगाड़?

Advertisement
वाटर टंकी की गंदगी को साफ करने करने सस्ता जुगाड़ वायरल हो रहा है (Photo - youtube) वाटर टंकी की गंदगी को साफ करने करने सस्ता जुगाड़ वायरल हो रहा है (Photo - youtube)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

छत पर लगी पानी की टंकी में जब पाइप से सप्लाई वाटर जाता है, तो इसमें धूल, मिट्टी, रेत और अन्य गंदगी के कण भी होते हैं. धीरे- धीरे मिट्टी और गंदगी की लेयर टंकी के तल और दीवार पर बैठने लगती है. इससे पूरी टंकी गंदी हो जाती है और पानी भी इससे दूषित हो जाता है. 

बार- बार सफाई के बावजूद टंकी हमेशा गंदी हो जाती है. कई बार सप्लाई वाटर भी बहुत गंदा होता है. इसमें काफी धूल- मिट्टी और गंदगी मिली होती है. ऐसे गंदे पानी की वजह से भी टैंक जल्दी- जल्दी गंदा हो जाता है. इस समस्या से निपटने का एक सस्ता और आसान जुगाड़ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. 

Advertisement

पानी की टंकी गंदगी न जमे और पानी गंदा ना हो जाए, इस समस्या से निपटने के लिए अगर आप महंगे वाटर फिल्टर तुरंत नहीं लगा सकते हैं, तो एक देसी और सस्ता विकल्प इसकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

टंकी गंदी न हो इसका सस्ता जुगाड़
टंकी में जिस पाइप के जरिए पानी आता है. उसमें 5 माइक्रोन का एक फिल्टर बैग आता है, उसे लगा दें. पाइप में यह फिल्टर बैग घुसाकर उसे टंकी के अंदर की दीवार में जिप्सम नट- वोल्ट के जरिए फिट कर दें. इसके बाद पाइप से जो पानी टंकी में आएगा, वो सीधा टंकी में जाने से पहले उस फिल्टर बैग से होते हुए नीचे गिरेगा. इससे पानी में मिली गंदगी और मिट्टी फिल्टर बैग में चिपक कर रह जाएगी और काफी हद तक साफ पानी ही टंकी में जमा होगा. 

Advertisement

इस फिल्टर बैग को लगाने के बाद टंकी में जल्दी- जल्दी और बार- बार गंदगी जमा नहीं होगी. इससे टंकी में रखा पानी काफी हद तक और लंबे समय तक साफ रहेगा. इसके अलावा टंकी को साफ करने के बजाय सिर्फ फिल्टर बैग को साफ करना होगा और इसे साफ करना आसान होगा. 

बाजार में पानी टंकी में लगने वाला या 5 माइक्रोन का वाटर फिल्टर बैग 100 से 500 रुपये तक में उपलब्ध होता है. इसे खुद से भी घर पर फिट किया जा सकता है. इसे बदलना और साफ करना भी आसान होता है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »