समुद्र में बह रहा था 18 महीने का बच्चा, मछुआरे ने बचा लिया

दूर कहीं एक गुड़िया जैसी कोई चीज तैरती हुई नजर आई, लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा कि वह गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

न्यूजीलैंड के एक मछुआरे को समुद्र में दूर कहीं एक गुड़िया जैसा कुछ तैरता नजर आया लेकिन पास पहुंचने पर उसने देखा कि वह गुड़िया नहीं बल्कि एक बच्चा था जो कभी भी डूब सकता था. मछुआरे ने बच्चे को उठा लिया.

ग्यूस हट नाम का मछुआरा 26 अक्टूबर को सुबह करीब सवा सात बजे तट पर मछली पकड़ने के जाल की जांच कर रहा था. तभी उसने कुछ देखा और उसे लगा कि पोर्सलीन की बनी गुड़िया पानी में तैर रही है.

Advertisement

लेकिन तभी उसने कुछ आवाज सुनी और करीब जाने पर उसे अहसास हुआ कि यह तो जीवित बच्चा है. मटाटा बीच पर बच्चे का परिवार था और 18 महीने का यह बच्चा अपने परिवार के तंबू से निकल गया था.

बच्चे का इस तरह बच जाना चमत्कारिक बताया जा रहा है क्योंकि मछुआरे ने रोजमर्रा से अलग स्थान पर मछली पकड़ने का मन बनाया और इसी कारण वह बच्चे को बचा भी पाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement