Advertisement

ट्रेंडिंग

शारीरिक संबंध के दौरान युवक ने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, मौत

aajtak.in
  • 16 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • 1/5

एक 21 साल के युवक ने सेक्स के दौरान ही रेजर ब्लेड से पत्नी का गला काटकर जान ले ली. पुलिस ने दावा किया है कि पति ने ये बात कबूल भी कर ली है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद की भी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी. (प्रतीकात्मक फोटो- Getty)

  • 2/5

इन्टिमेट मोमेंट के दौरान पत्नी की हत्या का ये मामला ब्राजील के साओ पौलो राज्य के वर्जी पॉलिस्टा नाम के इलाके का है. 21 साल के आरोपी मर्सिलो अरौजो को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

  • 3/5

मर्सिलो की पत्नी फ्रैसिने की उम्र 22 साल थी. पुलिस का कहना है कि इर्ष्या की वजह से युवक ने पत्नी की हत्या की. 22 दिसंबर 2019 की घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि 6 हफ्ते तक चली जांच के बाद घटना से जुड़े कई सबूत बरामद हुए. इससे पहले आरोपी ने घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए थे. (प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement
  • 4/5

पुलिस के मुताबिक, फ्रैसिने तीसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थी. इसी बात को लेकर पति के साथ विवाद हो गया था. (प्रतीकात्मक फोटो)

  • 5/5

पुलिस जब कपल के घर पहुंची तो पति भी गंभीर हालत में था. उसकी कलाई और गर्दन पर कट के निशान थे.  उसने खुद को पीड़ित के तौर पर दिखाने की कोशिश की थी. (प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement