Advertisement

ट्रेंडिंग

भिखारियों से परेशान हुई दुबई पुलिस, इनसे छुटकारा पाने के लिए लेना पड़ा ये एक्शन

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST
  • 1/7

दुबई पुलिस रमजान के महीने में भिखारियों से परेशान है. क्योंकि, वहां विदेश से विजिट वीजा पर आकर भिखारियों का गैंग लोगों से पैसे उगाही कर रहा है. दुबई पुलिस ने इससे छुटकारा पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और लोगों से अपील की है कि सड़कों पर भीख मांगने वालों को देखते ही तुरंत कॉल करें. (Photo - Pexels)

  • 2/7

दुबई पुलिस ने विदेश से छुपकर काम करने वाले एक भिखारी गैंग के 13 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है. वहां के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऐसे गिरोह देश में फंसे होने और मदद की गुहार लगाकर रमजान के महीने में स्थानीय लोगों की भावनाओं का फायदा उठाते हैं. दूसरे देशों से भीख मांगने वाले ये गिरोह विजिट वीजा पर रमजान के महीने में दुबई आते हैं. (Photo - AP)
 

  • 3/7

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने जनता को भिखारियों के प्रति सहानुभूति दिखाने या उन्हें पैसे देने के खिलाफ चेतावनी दी है और निवासियों से आग्रह किया है कि वे मस्जिदों, क्लीनिकों, अस्पतालों, बाजारों और सड़कों के बाहर दया भावना का फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मनगढ़ंत कहानियों और चालों से गुमराह न हों. (Photo - Pexels )
 

Advertisement
  • 4/7

दुबई के क्राइम विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अली सलेम अल शम्सी ने बताया कि विदेश से आए भीख मांगने वाले गैंग के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अरबी दैनिक अल खलीज को दिए इंटरव्यू में शम्सी ने बताया कि पुलिस ने एक ऐसे भिखारी को पकड़ा है जिसके पास तीन लग्जरी कारें थीं और उसने लोगों से मदद मांगकर बड़ी रकम जमा करने की बात कबूल की. (Photo - Pexels)
 

  • 5/7

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार शख्स दिन में अपनी भीख मांगने की शिफ्ट खत्म करता, अपना वेश बदलता और एक महंगी गाड़ी में निकल जाता था.अल शम्सी ने कहा कि ये गिरफ्तारियां बल के चल रहे 'भीख मांगने के खिलाफ लड़ाई' अभियान के तहत की गई हैं. (Photo - Pixabay)
 

  • 6/7

दुबई पुलिस के मुताबिक, अमीरात में गिरफ्तार किए गए लगभग 90 प्रतिशत भिखारी विजिट वीजा पर देश में प्रवेश करते हैं और जानबूझकर रमजान के महीने को निवासियों की उदारता का फायदा उठाने के लिए चुनते हैं.  (Photo - Pexels)
 

Advertisement
  • 7/7

अल शम्सी ने निवासियों से भिखारियों की सूचना 901 कॉल सेंटर, दुबई पुलिस के स्मार्ट ऐप पर 'पुलिस आई' सेवा या ई-क्राइम प्लेटफॉर्म के माध्यम से देने का आग्रह किया.अधिकारियों ने जनता को आधिकारिक धर्मार्थ चैनलों के माध्यम से दान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे. (Photo - Pixabay)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement