मौत की घाटी और भूतों का शहर...ये हैं दुनिया के सबसे डरावने टूरिस्ट स्पॉट

दुनिया में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनके नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन उनकी असली पहचान इतिहास और प्रकृति से जुड़ी है. इन जगहों के नाम भले ही खौफनाक लगें, लेकिन इनके पीछे छिपी कहानियां और इतिहास इन्हें दुनिया के सबसे चर्चित पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं.

Advertisement
मेक्सिको का रहस्यमयी आइलैंड, जहां पेड़ों पर लटकी हैं गुड़ियां (Photo: Pexels) मेक्सिको का रहस्यमयी आइलैंड, जहां पेड़ों पर लटकी हैं गुड़ियां (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

आमतौर पर जब हम कहीं घूमने जाने की बात करते हैं, तो मन में सुंदर पहाड़ों और हरियाली की तस्वीर आती है. लेकिन दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनके नाम किसी डरावनी फिल्म की याद दिला देते हैं. नरक का द्वार, भूतों का शहर और मौत की घाटी. ये नाम सुनकर ही किसी के भी पसीने छूट जाएं. ताज्जुब की बात यह है कि ये नाम सिर्फ लोगों को डराने के लिए नहीं रखे गए, बल्कि इनके पीछे कुदरती हादसों और पुरानी लड़ाइयों की सच्ची कहानियां छिपी हैं. आइए जानते हैं दुनिया की उन मशहूर जगहों के बारे में जिनके नाम बेहद खौफनाक हैं.

Advertisement

1. दरवाजा गैस क्रेटर, तुर्कमेनिस्तान

रेगिस्तान के बीचों-बीच एक विशाल गड्ढा, जिससे पिछले 50 सालों से लगातार आग की लपटें निकल रही हैं. इसे नरक का द्वार कहा जाता है. दरअसल, 1971 में सोवियत संघ के एक अभियान के दौरान यहां गलती से एक गैस भंडार में विस्फोट हो गया था. जहरीली गैस को फैलने से रोकने के लिए इंजीनियरों ने इसमें आग लगा दी थी, यह सोचकर कि गैस खत्म होते ही आग बुझ जाएगी. लेकिन वो आग आज तक नहीं बुझी. रात के अंधेरे में यह गड्ढा किसी नरक के रास्ते जैसा ही खौफनाक नजर आता है.

यह भी पढ़ें: जंग के साये में भी नहीं खोई चमक, अफगानिस्तान के ये 6 शहर हैं देश की शान

2. प्रिपयात, यूक्रेन

प्रिपयात कभी एक हंसता-खेलता शहर था, जहां परमाणु प्लांट में काम करने वाले लोग रहते थे. लेकिन 1986 में चेर्नोबिल परमाणु हादसे ने इसे हमेशा के लिए वीरान कर दिया. लोगों को कुछ ही घंटों में अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा. आज यहां खाली पड़ी इमारतें, स्कूलों में बिखरी किताबें और जंग लगा हुआ झूला देखकर ऐसा लगता है. मानो समय ठहर गया हो. इसी सन्नाटे की वजह से इसे भूतों का शहर कहा जाता है.

Advertisement

3. रॉबेन द्वीप, दक्षिण अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के तट पर स्थित इस द्वीप को 'वापसी न होने वाला आइलैंड' कहा जाता था. इसकी वजह यह थी कि यहां की जेल में नेल्सन मंडेला जैसे राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था. ठंडे समुद्र और सख्त सुरक्षा की वजह से यहां से भागना नामुमकिन था. जो यहां एक बार आता था, उसके वापस लौटने की उम्मीद बहुत कम होती थी. आज यह जगह इतिहास की गवाह है और लोग इसे देखने दूर-दूर से आते हैं.

4. गुड़ियों का द्वीप, मेक्सिको

मेक्सिको के इस द्वीप की कहानी आपको डरा सकती है. यहां के पेड़ों पर आपको सैकड़ों पुरानी, टूटी-फूटी और डरावनी गुड़ियां लटकी मिलेंगी. कहा जाता है कि यहां के रखवाले ने एक डूबती हुई बच्ची की आत्मा को शांत करने के लिए इन गुड़ियों को लटकाना शुरू किया था. आज यह पूरा टापू इन गुड़ियों से भरा पड़ा है, जिन्हें देखकर दिन में भी डर लग सकता है.

यह भी पढ़ें: इश्क के रंग, पार्टनर के संग, होली मनाने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये डेस्टिनेशन

5. डेथ वैली, कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया की इस जगह का नाम ही इसकी हकीकत बयां करता है. इसे दुनिया की सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है. 19वीं सदी में जब लोग सोना ढूंढने यहां से गुजरते थे, तो गर्मी और पानी की कमी की वजह से उनकी जान पर बन आती थी. इसी मुश्किल सफर की वजह से इसका नाम डेथ वैली पड़ा. हालांकि, नाम डरावना है लेकिन यहां के बर्फीले नमक के मैदान और खुले आसमान का नजारा देखने लायक होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement