Beautiful Villages in the World: जन्नत से कम नहीं हैं दुनिया के ये 10 खूबसूरत गांव, यहां पहुंचकर ठहर जाएंगी नजरें

Most Beautiful Villages in the World: आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे खूबसूरत गांवों के बारे में बता रहे हैं, जहां की झीलें, पहाड़, रंग-बिरंगे घर और शांत माहौल हर ट्रैवल लवर का दिल जीत लेते हैं.

Advertisement
सपनों की दुनिया जैसे लगते हैं ये 10 गांव! (Photo-ITG) सपनों की दुनिया जैसे लगते हैं ये 10 गांव! (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

Most Beautiful Villages in the World: अगर आप भीड़भाड़ वाले शहरों से दूर शांति, प्राकृतिक खूबसूरती और सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो दुनिया में ऐसे कई गांव हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं लगते. बर्फ से ढके पहाड़, नीली झीलें, रंग-बिरंगे घर, फूलों से सजी गलियां और सदियों पुरानी संस्कृति इन गांवों को खास बनाती है. यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे किसी पोस्टकार्ड या फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन गए हों. आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत गांवों के बारे में, जिन्हें हर ट्रैवल लवर को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

Advertisement

इंग्लैंड का बिबरी गांव (Bibury, England)
इंग्लैंड के कॉट्सवोल्ड्स इलाके में बसा बिबरी अपनी शहद जैसे रंग के पत्थरों से बने घरों और शांत नदी के किनारे के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है. यहां की आर्लिंगटन रो (Arlington Row) दुनिया की सबसे ज्यादा फोटो खींची जाने वाली जगहों में शामिल है.

ऑस्ट्रिया का हॉलस्टैट गांव (Hallstatt, Austria)
पहाड़ों और झील के बीच बसा हॉलस्टैट दुनिया के सबसे खूबसूरत गांवों में गिना जाता है. रंग-बिरंगे घर, चर्च की ऊंची मीनार और शांत झील यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

नॉर्वे का रेइन गांव (Reine, Norway)
लोफोटेन द्वीप समूह में स्थित रेइने अपने लाल रंग के पारंपरिक घरों, ऊंचे पहाड़ों और समुद्र के शानदार नजारों के लिए प्रसिद्ध है. सर्दियों में यहां नॉर्दर्न लाइट्स और गर्मियों में मिडनाइट सन का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.

Advertisement

नीदरलैंड का गीथोर्न (Giethoorn, Netherlands)
गीथोर्न को 'कार-फ्री विलेज' भी कहा जाता है. यहां सड़कें बहुत कम हैं और लोग नावों के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. लकड़ी के पुल और नहरें इस गांव की सबसे बड़ी पहचान हैं.

फरो आइलैंड्स का गासादालुर (Gásadalur, Faroe Islands)
अटलांटिक महासागर के किनारे बसा यह छोटा-सा गांव अपनी ऊंची चट्टानों और मुलाफोसुर वॉटरफॉल के लिए मशहूर है. यहां का प्राकृतिक नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है.

ग्रीस का ओइया (Oia, Greece)
सेंटोरिनी द्वीप पर स्थित ओइया अपने सफेद घरों, नीले गुंबदों और शानदार सूर्यास्त के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां शाम का नजारा देखने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं.

नीदरलैंड का बोरटांगे (Bourtange, Netherlands)
16वीं सदी का यह ऐतिहासिक गांव ऊपर से देखने पर तारे के आकार का दिखाई देता है. यहां पुराने किले, पत्थरों वाली गलियां और ऐतिहासिक इमारतें आज भी अच्छी तरह सुरक्षित हैं.

मोंटेनेग्रो का कोटोर गांव (Kotor, Montenegro)
पहाड़ों और समुद्र के बीच बसा कोटर अपने पुराने चर्च, महलों और संकरी गलियों के लिए जाना जाता है. यहां का किला चढ़ने के बाद पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है.

जापान का शिराकावा-गो (Shirakawa-go, Japan)
यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह गांव अपनी पारंपरिक घास-फूस की छत वाले घरों के लिए मशहूर है. सर्दियों में बर्फ से ढका यह गांव किसी परीकथा जैसा नजर आता है.

Advertisement

फिलीपींस का बटाड गांव (Batad, Philippines)
लगभग 2,000 साल पुराने सीढ़ीदार धान के खेतों के लिए मशहूर बटाड प्रकृति और इंसानी मेहनत का शानदार उदाहरण है. पहाड़ों के बीच बसे इस गांव का नजारा बेहद मनमोहक होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »