Ladakh Hidden Villages: वारी ला दर्रे पर बर्फबारी ने बदला लद्दाख का नजारा, घूम आएं ये 5 छिपे हुए गांव, जिंदगीभर याद रहेगी ट्रिप

वारी ला दर्रे पर बर्फबारी ने लद्दाख की खूबसूरती को दोगुना कर दिया है. आप चाहे तो बारिश के मौसम में शिमला-मनाली की भीड़ से हटकर लद्दाख के ये 5 छिपे हुए गांव घूम सकते हैं. ये गांव अपनी कुदरती खूबसूरती, शांत माहौल, तारों भरे आसमान और अनोखी स्थानीय संस्कृति के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement
लद्दाख की कई ऑफबीट जगहें घूमने के लिए परफेक्ट है. (PHOTO:AI) लद्दाख की कई ऑफबीट जगहें घूमने के लिए परफेक्ट है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

Ladakh Hidden Villages: बारिश के मौसम में घूमने का अपना एक अलग मजा होता है, इस मौसम में शिमला-मनाली की बजाय आप लद्दाख की ट्रिप भी कर सकते हैं. लद्दाख का नाम सुनते ही लोगों के मन में ऊंचे पहाड़, बर्फीली चोटियां, नीली झीलें और खूबसूरत घाटियां घूमने लगती हैं. हर साल हजारों पर्यटक लेह, पैंगोंग झील और नुब्रा वैली जैसी मशहूर जगहों पर घूमने पहुंचते हैं. 

Advertisement

हाल ही में वारी ला दर्रे पर हुई बर्फबारी ने एक बार फिर लद्दाख की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है. ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ वाली जगहों से अलग कुछ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो लद्दाख के ये 5 खूबसूरत गांव आपकी ट्रिप को जिंदगीभर के लिए यादगार बना सकते हैं.

 तुरतुक गांव 

लद्दाख के सबसे खूबसूरत और अनोखे गांवों में से एक नुब्रा वैली में बसा तुरतुक गांव है. यहां की संस्कृति और वास्तुकला लद्दाख के बाकी हिस्सों से काफी अलग नजर आती है. गांव में घूमते हुए आपको पत्थर से बने पुराने घर, हरे-भरे खेत और खूबसूरत पहाड़ी नजारे देखने को मिलेंगे. तुरतुक की खास बात यह है कि यहां का वातावरण बेहद शांत है. यहां घूमते हुए आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी पुराने समय की खूबसूरत दुनिया में आ गए हों.

Advertisement

हानले गांव 

अगर आपको तारों से भरा आसमान और शांत जगहें पसंद हैं, तो हानले आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.  भारतीय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के चांगथांग जिले में स्थित एक बड़ा ऐतिहासिक गांव है, बेहद खूबसूरत और शांत इलाकों में शामिल हानले अपनी साफ हवा और रात के शानदार आसमान के लिए जाना जाता है. यहां रात के समय आसमान में इतने स्टार्स दिखाई देते हैं कि यह जगह किसी सपने जैसी लगती है. शहरों की रोशनी से दूर होने के कारण हानले को स्टारगेजिंग के लिए भी खास माना जाता है. 

उमलिंग ला के आसपास के गांव

उमलिंग ला की यात्रा अपने आप में काफी शानदार और एडवेंचर से भरपूर है. दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास के आसपास के छोटे-छोटे गांवों में आपको लद्दाख का बेहद शांत और नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलती है. यहां की ट्रिप के दौरान ऊंचे पहाड़, सुनसान सड़कें और बदलता मौसम आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं. हालांकि, इतनी ऊंचाई पर जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

फुकचे गांव 

लद्दाख के कम एक्सप्लोर किए गए इलाकों में फुकचे एक बेहद खूबसूरत गांव है. यहां का प्राकृतिक वातावरण और सुकून भरा माहौल टूरिस्ट्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. अगर आप लद्दाख में भीड़ से दूर कुछ समय शांति के साथ बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यहां के पहाड़ी सीन और लोकल लाइफ को करीब से देखना एक अलग अनुभव देता है.

Advertisement

मुरगोंग गांव 

लद्दाख की खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए मुरगोंग जैसे छोटे गांवों की यात्रा जरूर करनी चाहिए. यहां आपको प्रकृति, पहाड़ और स्थानीय संस्कृति का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. यह गांव उन लोगों के लिए खास है, जो फेमस टूरिस्ट प्लेस से अलग हटकर लद्दाख के अनदेखे हिस्सों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं.

लद्दाख के इन गांवों की यात्रा क्यों है खास?

लद्दाख के इन हिडन गांवों की खासियत यह है कि यहां आपको पर्यटकों की भीड़ कम मिलेगी. आप यहां लोकल लोगों का रहन-सहन, पारंपरिक घर, संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं.

नोट: अगर आप जुलाई में लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही इन ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा करें. ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी, मौसम और सड़क की स्थिति पहले जरूर चेक कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »