'भारत दुनिया का सबसे गंदा देश...', कहकर बुरी फंसीं शहनाज ट्रेजरी; सोशल मीडिया पर लोग बोले- एंटी नेशनल!

Shenaz Treasury Viral Video: पूर्व एक्ट्रेस और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर शहनाज ट्रेजरी अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. दरअसल, शहनाज ने भारत और श्रीलंका की साफ-सफाई की तुलना करते हुए भारत को 'दुनिया का सबसे गंदा देश' कह दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें 'एंटी नेशनल' तक बुलाना शुरू कर दिया. हालांकि, भारी ट्रोलिंग के बाद भी शहनाज अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

Advertisement
शहनाज ने कहा कि भारत में फैली गंदगी के कारण विदेशी टूरिस्ट्स का एक्सपीरियंस खराब होता है. (Photo: Instagram/@shenaztreasury) शहनाज ने कहा कि भारत में फैली गंदगी के कारण विदेशी टूरिस्ट्स का एक्सपीरियंस खराब होता है. (Photo: Instagram/@shenaztreasury)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और पूर्व एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई ट्रैवल व्लॉग या ग्लैमरस पोस्ट नहीं, बल्कि भारत की साफ-सफाई पर दिया गया विवादित बयान है. दरअसल, शहनाज ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत और श्रीलंका की सफाई की तुलना की. ये तुलना करते हुए कहा उन्होंने भारत को श्रीलंका से पीछे बताया और कहा कि भारत गंदगी की वजह से टूरिज्म में पीछे रह रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने भारत को 'दुनिया का सबसे गंदा देश' तक कह दिया.

Advertisement

उनका भारत के लिए ये कहना तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गया. जहां कई लोगों ने उनकी बात को कड़वा लेकिन सच बताया, तो बहुत से लोग ये सुनकर भड़क गए और उन्हें खूब ट्रोल किया. कुछ लोगों ने उन्हें 'एंटी नेशनल' कहा, तो कुछ ने आरोप लगाया कि विदेश घूमकर अपने ही देश की बुराई करना गलत है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद भी शेनाज पीछे नहीं हटीं और उन्होंने साफ कहा कि वो आज भी अपनी बात पर कायम हैं.

श्रीलंका और भारत की तुलना कर शहनाज ने कही ये बात
शहनाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो श्रीलंका की सड़कों, रेलवे स्टेशन और पब्लिक प्लेसेज पर घूमते और वहां की साफ-सफाई की तारीफ करती नजर आईं. शहनाज बोलीं, 'श्रीलंका भारत के बिल्कुल पास है, फिर भी वहां ज्यादा विदेशी टूरिस्ट आते हैं क्योंकि वहां साफ-सफाई बहुत ज्यादा है.

Advertisement

वीडियो में शहनाज रेलवे स्टेशन पर रखे डस्टबिन दिखाते हुए कहती हैं कि भारत में टूरिज्म की सबसे बड़ी समस्या गंदगी है. उनके मुताबिक, भारत में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, लेकिन सड़कों, मंदिरों, पहाड़ों और समुद्र किनारों पर इतना बुरी तरह से कचरा फैला रहता है कि वहां आकर विदेशी पर्यटकों का एक्सपीरियंस खराब हो जाता है.

शहनाज ने उठाए सवाल
शहनाज ने न केवल वीडियो में भारत में फैली गंदगी को हाइलाइट किया, बल्कि अपने पोस्ट के कैप्शन में भी लोगों की आदतों पर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर भारत में लोग खुलेआम कचरा फेंकना और थूकना सामान्य क्यों मानते हैं. उन्होंने कहा कि असली देशभक्ति सिर्फ नारे लगाने या झंडा लहराने में नहीं, बल्कि अपने देश को साफ रखने में है.

वो यहीं नहीं रुकी उन्होंने सरकार से भी सवाल किया कि पब्लिक प्लेसेज पर गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाता है. शहनाज का मानना है कि जब तक सख्त नियम और फाइन नहीं होंगे, तब तक लोगों का रवैया नहीं बदलेगा.

शहनाज के पीछे पड़े ट्रोल्स
शहनाज का ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने शहनाज के साथ हामी भरी और कहा कि भारत में सफाई को लेकर सच में जागरूकता की जरूरत है. वहीं कई यूजर्स को उनका तरीका पसंद नहीं आया.

Advertisement

कई लोगों ने कहा कि अपने ही देश को 'दुनिया का सबसे गंदा देश' कहना गलत है. कुछ यूजर्स ने उन्हें 'एंटी नेशनल' तक कह दिया. लोगों का कहना था कि भारत में समस्याएं जरूर हैं, लेकिन पूरे देश को इस तरह बदनाम करना सही नहीं है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये वही लोग हैं जो विदेश जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन खुद यहां नियमों को फॉलो नहीं करते.' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम दूसरे देश से भारत की तुलना क्यों कर रही हो? अपने ही देश को बुरा बताकर खुद को देशभक्त कैसे कह सकती हो?'

ट्रोलिंग के बाद भी पीछे नहीं हटीं शेनाज
लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद भी शहनाज अपने बयान से पीछे नहीं हटीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि लोग उन्हें ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन वो अपनी बात पर कायम हैं. उन्होंने साफ कहा कि भारत बहुत खूबसूरत देश है, लेकिन यहां अब भी लोग हर जगह थूकते और कचरा फैलाते हैं. उनका मानना है कि इसका इलाज सिर्फ भारी जुर्माना है.

शहनाज ट्रेजरी ने ट्रोल्स को दिया मुंह-तोड़ जवाब. (Photo: Instagram/@shenaztreasury)


शहनाज ने आगे कहा कि असली देशभक्ति का मतलब अपने देश को बेहतर बनाना होता है. उन्होंने लिखा कि जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और नाराज हैं, वे भारत की रक्षा नहीं कर रहे, बल्कि गलत आदतों को प्रमोट कर रहे हैं. उनके मुताबिक, अगर लोग 'चलता है' वाली सोच छोड़ दें, तो देश और भी खूबसूरत बन सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »