Kumbhalgarh Tourist Places: जयपुर-उदयपुर नहीं, इस बार घूमें मेवाड़ की शान कुंभलगढ़, 2 दिन के ट्रिप के लिए है परफेक्ट

Kumbhalgarh Tourist Places: अगर आप दो दिन के लिए राजस्थान में किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुंभलगढ़ को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां आपको इतिहास, प्रकृति और राजस्थान की लोक संस्कृति तीनों का अनुभव एक साथ मिलेगा.

Advertisement
कुंभलगढ़ है इतिहास और प्रकृति का खूबसूरत मेल (Photo- ITG) कुंभलगढ़ है इतिहास और प्रकृति का खूबसूरत मेल (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

Kumbhalgarh Tourist Places: राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन जयपुर और उदयपुर जैसी फेमस जगहों से कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं. तो कुंभलगढ़ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा यह छोटा सा शहर इतिहास, प्रकृति और शांति का खूबसूरत मेल है. यहां आपको शानदार किला, पुराने मंदिर, हरी-भरी वादियां और वाइल्डलाइफ देखने को मिलेगी. खास बात यह है कि कुंभलगढ़ में घूमते हुए आप राजस्थान की संस्कृति को भी करीब से जान सकते हैं. अगर आप वीकेंड पर दो दिन का सुकून भरा ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कुंभलगढ़ को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

कुंभलगढ़ में क्या-क्या करें?

कुंभलगढ़ किला देखें
कुंभलगढ़ का सबसे बड़ा आकर्षण यहां का प्रसिद्ध कुंभलगढ़ किला है. 15वीं शताब्दी में मेवाड़ के शासक राणा कुंभा ने इस किले का निर्माण करवाया था. किले की विशाल दीवार करीब 36 किलोमीटर लंबी है, जिसे चीन की दीवार के बाद दुनिया की सबसे लंबी लगातार दीवारों में गिना जाता है. यही वजह है कि इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह जगह खास है. किले के अंदर कई पुराने मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें हैं. यहां से आसपास की अरावली पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है.

कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी घूमने जाएं
अगर आपको जंगल और वन्यजीव पसंद हैं तो कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी जरूर जाएं. किले के आसपास फैला यह इलाका हरियाली और पहाड़ी नजारों से घिरा हुआ है. यहां जीप सफारी, ट्रेकिंग और घुड़सवारी के जरिए घूमने का मजा लिया जा सकता है. इस दौरान सांभर, नीलगाय, चिंकारा और चौसिंगा जैसे जानवर देखने को मिल सकते हैं.

Advertisement

मोलेला गांव की टेराकोटा कला देखें
कुंभलगढ़ से थोड़ी दूरी पर मोलेला गांव है जो अपनी खास टेराकोटा कला के लिए जाना जाता है. यहां स्थानीय कारीगर मिट्टी से देवी-देवताओं और लोककथाओं से जुड़ी खूबसूरत आकृतियां बनाते हैं. अगर आपको कला और स्थानीय संस्कृति में दिलचस्पी है, तो यहां जाना आपके ट्रिप को और खास बना सकता है.

कुंभलगढ़ में क्या खाएं?
कुंभलगढ़ के खाने पर मेवाड़ की संस्कृति का काफी असर देखने को मिलता है. यहां आपको पारंपरिक राजस्थानी खाने का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, पिटोड़ की सब्जी, लाल मांस और पंचमेल दाल जैसी डिशेज यहां जरूर ट्राई करें.

कैसे पहुंचें कुंभलगढ़?

कुंभलगढ़ उदयपुर से लगभग 84 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने के लिए आप पहले फ्लाइट या बस से उदयपुर जा सकते हैं और फिर सड़क के रास्ते कुंभलगढ़ पहुंच सकते हैं. उदयपुर से कुंभलगढ़ पहुंचने में लगभग 2 घंटे लग सकते हैं. कुंभलगढ़ में रेलवे स्टेशन नहीं है लेकिन सड़क के रास्ते यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

कहां ठहरें?
कुंभलगढ़ में आपको बजट होटल से लेकर लग्जरी रिजॉर्ट तक कई तरह के ठहरने के ऑप्शन मिल जाएंगे. यहां का शांत माहौल और पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे ठहरने के अनुभव को और खास बना देते हैं. अगर आप चाहें तो कुंभलगढ़ के साथ उदयपुर को भी अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »