North East Best Waterfalls: गर्मी से मिलेगी राहत! परिवार संग घूम आएं नॉर्थ ईस्ट के ये 9 खूबसूरत झरने

North East Best Waterfalls:अगर आप गर्मियों में किसी ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो नॉर्थ ईस्ट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां के खूबसूरत झरने, हरी-भरी वादियां और प्राकृतिक नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.

Advertisement
गर्मियों में जन्नत का अहसास कराएंगे नॉर्थ ईस्ट के ये 9 खूबसूरत झरने (Photo-ITG) गर्मियों में जन्नत का अहसास कराएंगे नॉर्थ ईस्ट के ये 9 खूबसूरत झरने (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

North East Best Waterfalls: गर्मियों में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां की हरी-भरी वादियां, घने जंगल और खूबसूरत झरने किसी दूसरी ही दुनिया में होने का एहसास कराते हैं. अगर आप इस गर्मी नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां के खूबसूरत वॉटरफॉल्स (झरनों) को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. ऊंची पहाड़ियों, घने जंगलों और बादलों से घिरी वादियों के बीच स्थित ये झरने गर्मियों और बारिश के मौसम में बेहद शानदार नजर आते हैं. आइए जानते हैं नॉर्थ ईस्ट के कुछ ऐसे खूबसूरत वॉटरफॉल्स के बारे में, जिन्हें आपको इस सीजन में जरूर देखना चाहिए.

Advertisement

मेघालय का लांगशियांग फॉल्स (Langshiang Falls)
मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स में स्थित लांगशियांग फॉल्स देश के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है. लगभग 1100 फीट की ऊंचाई से गिरता यह झरना मानसून के दौरान बेहद आकर्षक दिखाई देता है. यहां ट्रेकिंग करते हुए आसपास के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया जा सकता है.

असम का काकोचांग वॉटरफॉल (Kakochang Waterfall)
काजीरंगा नेशनल पार्क के पास स्थित काकोचांग वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. घने जंगलों और हरियाली से घिरा यह झरना ट्रेकिंग के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है.

मेघालय का नोहसंगिथियांग फॉल्स (Nohsngithiang Falls)
चेरापूंजी के पास स्थित नोहसंगिथियांग फॉल्स को 'सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल' के नाम से भी जाना जाता है. सात अलग-अलग धाराओं में बहने वाला यह झरना मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है.

Advertisement

शिलॉन्ग का एलीफैंटा फॉल्स (Elephanta Falls)
शिलॉन्ग से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित एलीफैंटा फॉल्स नॉर्थ ईस्ट के सबसे फेमस झरनों में से एक है. तीन स्तरों में बहने वाला यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है.

मिजोरम का वंतावंग फॉल्स (Vantawng Falls)
मिजोरम का वंतावंग फॉल्स राज्य के सबसे ऊंचे झरनों में गिना जाता है. घने जंगलों और हरियाली के बीच स्थित यह झरना मानसून में बेहद मनमोहक दिखाई देता है.

असम का आकाशीगंगा वॉटरफॉल (Akashiganga Waterfalls)
लगभग 140 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला आकाशीगंगा वॉटरफॉल असम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. धार्मिक मान्यताओं के कारण भी यह जगह काफी फेमस है.

मेघालय नोहकलिकाई फॉल्स (Nohkalikai Falls)
मेघालय का नोहकलिकाई फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है. ऊंची चट्टानों से गिरता यह झरना अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है.  दूर से ही इसकी तेज बहती जलधारा और आसपास का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है.

अरुणाचल प्रदेश का नुरानंग फॉल्स (Nuranang Falls)
अरुणाचल प्रदेश का नुरानंग फॉल्स अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है. हरी-भरी वादियों के बीच स्थित यह झरना फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन जगह है.

सिक्किम का कंचनजंगा फॉल्स (Kanchenjunga Falls)
सिक्किम के पेलिंग मार्ग पर स्थित कंचनजंगा फॉल्स ग्लेशियर के पानी से बनता है. यहां आप खूबसूरत नजारों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »