गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, परिवार के साथ घूमने का बनाएं प्लान

अगर आप गर्मियों के मौसम में किसी ऐसे जगह जाना चाहते हैं, जहां सुकून और ठंडक के बीच कुछ अच्छा समय बिता सकें तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बार में बताएंगे,  जहां आप गर्मियों के छुट्टी में परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं.

Advertisement
भारत में गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें (Photo- ITG) भारत में गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां कुछ दिन सुकून और ठंडक के बीच बिताए जा सकें. भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जो गर्मियों में राहत देने के साथ शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस भी देती हैं. पहाड़ों, झीलों, हरियाली और शांत वातावरण से घिरी ये डेस्टिनेशन समर वेकेशन के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं. आइए जानते हैं भारत की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में.

Advertisement

लद्दाख
गर्मियों के मौसम में लद्दाख घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. मई से सितंबर के बीच यहां की सड़कें खुल जाती हैं और लोग खूबसूरत पहाड़ों, झीलों और बौद्ध मठों का आनंद ले सकते हैं. पैंगोंग लेक, नुब्रा वैली और लेह की शांत वादियां यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. ठंडी हवाएं और शांत माहौल इसे समर वेकेशन के लिए खास बनाते हैं.

हिमाचल प्रदेश का स्पीति वैली
स्पीति वैली को लिटिल तिब्बत भी कहा जाता है. यह जगह अपनी बंजर लेकिन बेहद खूबसूरत पहाड़ियों और प्राचीन मठों के लिए मशहूर है. गर्मियों में यहां का मौसम घूमने के लिए बिल्कुल सही रहता है. काजा, किब्बर और चंद्रताल झील यहां आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं.

पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग
दार्जिलिंग लंबे समय से लोगों की पसंदीदा हिल स्टेशन डेस्टिनेशन रही है. यहां की ठंडी हवा, चाय के बागान और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे लोगों को बेहद पसंद आते हैं. टाइगर हिल से सनराइज देखना और टॉय ट्रेन की सवारी यहां लोगों को काफी पसंद आती है.

Advertisement

केरल का मुन्नार
अगर आप दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुन्नार आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. पश्चिमी घाट में बसा यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों और हरियाली के लिए मशहूर है. यहां का मौसम गर्मियों में भी काफी ठंडा और सुहावना बना रहता है. झरने, पहाड़ और नेशनल पार्क इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं.

कर्नाटक कूर्ग
कूर्ग को स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है. कॉफी के बागानों और हरियाली से घिरी यह जगह गर्मियों में राहत देने का काम करती है. यहां आप एबी फॉल्स, जंगल ट्रैकिंग और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स का आनंद ले सकते हैं. सुबह के समय यहां ताजी कॉफी की खुशबू माहौल को और खास बना देती है.

मेघालय का शिलॉन्ग
शिलॉन्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. यहां की ठंडी हवाएं, झीलें और झरने गर्मियों में लोगों को काफी राहत देते हैं. उमियम लेक और एलिफेंट फॉल्स यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं. इसके अलावा यहां का म्यूजिक और लोकल मार्केट भी लोगों को काफी आकर्षित करते हैं.

उत्तराखंड का औली
औली को लोग आमतौर पर स्कीइंग डेस्टिनेशन के रूप में जानते हैं लेकिन गर्मियों में भी यह जगह बेहद खूबसूरत नजर आती है. बर्फ से ढकी चोटियों के नजारे, हरियाली और ठंडी हवा इसे समर वेकेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं. जोशीमठ से औली तक की केबल कार राइड यहां का खास आकर्षण है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement