Friendship Day Special: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और फ्रेंडशिप डे पर अभी तक दोस्तों के साथ घूमने का कोई प्लान नहीं बना पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में ऐसी कई शानदार जगहें हैं, जहां आप आज शाम दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. कहीं खूबसूरत नजारों के बीच घूमने का मौका मिलेगा तो कहीं स्वादिष्ट खाने और शानदार माहौल का मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की 7 ऐसी जगहों के बारे में जो फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट रहेगा.
इंडिया गेट
शाम के समय इंडिया गेट का माहौल बेहद शानदार होता है. यहां दोस्तों के साथ टहलते हुए स्ट्रीट फूड का मजा लिया जा सकता है. रात में रोशनी से जगमगाता इंडिया गेट फोटो क्लिक करने के लिए भी बेहतरीन जगह है.
कनॉट प्लेस
अगर आप कैफे, शॉपिंग और घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कनॉट प्लेस सबसे अच्छा रहेगा. यहां आपको कई अच्छे कैफे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड के के बेहतरीन ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे.
लोधी गार्डन
अगर भीड़-भाड़ से दूर दोस्तों के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो लोधी गार्डन जा सकते हैं. यहां शाम की सैर और बातचीत का अलग ही मजा है.
मजनू का टीला
दोस्तों के साथ अलग-अलग तरह के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो मजनू का टीला शानदार जगह है. यहां तिब्बती कैफे, मोमोज, थुकपा और कई दूसरी डिश का आनंद लिया जा सकता है.
हौज खास विलेज
हौज खास विलेज अपने कैफे, झील के खूबसूरत नजारों और शानदार माहौल के लिए मशहूर है. शाम के समय यहां दोस्तों के साथ घूमना और फोटो क्लिक करना यादगार अनुभव हो सकता है.
सुंदर नर्सरी
अगर आपको हरियाली और शांत माहौल पसंद है तो सुंदर नर्सरी एक बेहतरीन जगह है. यहां शाम के समय दोस्तों के साथ आराम से घूम सकते हैं और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं.
मुरथल
अगर शाम को थोड़ा लंबा ड्राइव करने का मन है, तो दोस्तों के साथ मुरथल जा सकते हैं. यहां के मशहूर पराठे और ढाबों का स्वाद फ्रेंडशिप डे को और भी खास बना देगा. हालांकि, ट्रैफिक और मौसम का ध्यान रखते हुए निकलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क