आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हैं. दोनों एक-दूसरे के लिए अक्सर किसी न किसी तरह प्यार का इजहार करते रहते हैं. दोनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ घूमने जाते रहते हैं. हाल ही में एक बार फिर आलिया और रणबीर बेटी राहा के साथ वेकेशन पर गए थे, लेकिन ये छुट्टियां बहुत खास थीं. दरअसल, वो अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाने के लिए विदेश की सैर करने निकले थे.
कपल ने अपनी एनिवर्सरी बेहद खास अंदाज में मनाई. इस बार उन्होंने अपने साथ का जश्न मनाने के लिए भीड़-भाड़ और शहर की भागदौड़ से दूर, ऑस्ट्रियन आल्प्स की शांत वादियों को चुना. बेटी राहा के साथ कपल की ये ट्रिप पूरी तरह फैमिली टाइम और सुकून से भरी रही. बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों ने इस सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना दिया. चलिए जानते हैं वो कहां रुके और उस रिसॉर्ट का किराया कितना है?
अपने पति रणबीर को शादी की सालगिरह की बधाई देने के लिए आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों बर्फ से ढके पहाड़ों में स्कींग करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही दोनों को बेटी राहा के साथ वादियों के नजारे का मजा लेते हुए भी देखा जा सकता है.
कहां रुका था कपल?
आलिया-रणबीर अपने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए फर्नसिख्ट आल्पेन अपार्टमेंट्स (Fernsicht Alpen-Apartments) में ठहरे थे, जहां कपल ने खास तरह से उसे सेलिब्रेट किया. ये लग्जरी प्रॉपर्टी ऑस्ट्रिया के लेच (Lech) गांव में है.
ये गांव अपनी खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. ये चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है. ऐसे में यहां चारों तरफ पहाड़ों का शानदार व्यू देखने को मिलता है, जो किसी भी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए काफी है.
रिसॉर्ट में क्या है खास?
फर्नसिख्ट आल्पेन अपार्टमेंट्स लोगों को मॉडर्न लग्जरी के साथ ही ट्रेडिशनल अल्पाइन लाइफस्टाइल का भी मजा लेने का मौका देते है. ये अपने इस खास अंदाज के लिए मशहूर है.
यहां के अपार्टमेंट्स में प्राइवेट बालकनी, लकड़ी का खूबसूरत इंटीरियर और हर तरह की हाई-एंड सुविधाएं मिलती हैं. ये जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो प्राइवेसी के साथ छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं.
फैमिली के साथ बिताए यादगार पल
शेयर की गई तस्वीरों में आलिया और रणबीर को काफी मजे करते देखा गया. उन्होंने बर्फ में स्कीइंग की, ठंडी वादियों में कॉफी का मजा लिया और खुले आसमान के नीचे कैंडल लाइट डिनर भी एंजॉय किया. सबसे क्यूट मोमेंट तब देखने को मिला जब रणबीर ने अपनी बेटी राहा को प्यारे अल्पाका जानवरों से मिलवाया.
कितना है यहां रुकने का खर्च?
अगर आप भी रणबीर-आलिया से इंस्पायर होकर इस लग्जरी रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका बजट अच्छा-खासा होना चाहिए. यहां एक रात का किराया करीब €370 (लगभग 40,500 रुपये) से शुरू होकर €850 (करीब 93,500 रुपये) तक जाता है.
सर्दियों के सीजन में ये कीमतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं क्योंकि तब यहां पर स्कीइंग का टाइम होता है. लोग स्कीइंग का मजा लेने के लिए यहां आना पसंद करते हैं.
क्यों है ये जगह इतनी खास?
ये रिसॉर्ट आपको कई तरह के खास एक्सपीरियंस देता है. यहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही लग्जरी और प्राइवेसी, तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है.