एक कमरे में लगाया AC, लेकिन कैसे कूल हो गए दो कमरे? देसी जुगाड़ हो रहा वायरल

एक AC से दो कमरों को ठंडा करने वाला यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन क्या इससे सच में अच्छी कूलिंग मिलती है या फिर बिजली का बिल बढ़ जाता है? जानिए पूरी सच्चाई!

Advertisement
एक AC से दो कमरों में कूलिंग का वायरल जुगाड़, जानिए कैसे काम करता है. एक AC से दो कमरों में कूलिंग का वायरल जुगाड़, जानिए कैसे काम करता है.

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स घर में लगे एक स्प्लिट AC की मदद से दो कमरों को ठंडा करता नजर आ रहा है. इस जुगाड़ को देखकर कई लोग हैरान हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि एक खास सेटअप की मदद से AC की ठंडी हवा दूसरे कमरे तक पहुंचाई जा रही है. आइए जानते हैं यह तरीका कैसे काम करता है और क्या यह सच में फायदेमंद है.

Advertisement

जानिए कैसे सेटअप किया जाता है ये जुगाड़

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि AC के वेंट के ठीक सामने एक PVC पाइप लगाया जाता है. इस पाइप को दूसरे कमरे तक ले जाया जाता है. इस पूरे सेटअप को सही मेजरमेंट के साथ बनाया जाता है, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.

पाइप को दूसरे कमरे तक ले जाने के लिए दीवार में छेद करना पड़ता है, जो किसी प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए. इसके बाद यह सेटअप तैयार हो जाता है.

जानिए कैसे काम करता है

आसान भाषा में समझें तो इस सेटअप की मदद से AC से निकलने वाली ठंडी हवा PVC पाइप के जरिए दूसरे कमरे तक पहुंचाई जाती है. जिस कमरे में AC लगा होता है, वहां अच्छी कूलिंग मिलती रहती है.

वहीं, AC के वेंट के एक छोटे हिस्से से ठंडी हवा पाइप के अंदर चली जाती है और दूसरे कमरे तक पहुंचती है. इसी तरह यह वायरल जुगाड़ काम करता है.

Advertisement

जानिए क्या सच में दोनों कमरों में जबरदस्त कूलिंग मिलती है

एक AC से दो कमरों को अच्छी तरह ठंडा करना काफी मुश्किल है. क्योंकि AC को एक ही कमरे को सही तरीके से ठंडा करने के लिए बनाया जाता है. जिस कमरे में AC लगा होता है, वहां तो अच्छी कूलिंग मिलती है. दूसरे कमरे में भी ठंडी हवा पहुंचती है, लेकिन एयर फ्लो कम होने की वजह से उतनी अच्छी कूलिंग नहीं मिल पाती.

हालांकि, इस तरीके से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. लेकिन AC पर ज्यादा लोड पड़ने की वजह से बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.
जानिए कैसे बढ़ सकता है आपके घर का बिजली बिल

एयर कंडीशनर को एक कमरे को ठंडा करने के लिए बनाया जाता है. अगर उसी AC से दो कमरों को ठंडा करने की कोशिश करेंगे, तो AC को ज्यादा देर तक चलाना पड़ सकता है. इससे बिजली की खपत बढ़ेगी और आपका बिजली बिल भी पहले से ज्यादा आ सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »