AC फटने से एक और मौत... देहरादून के हॉस्पिटल में बम की तरह फटा, तुरंत अपना एयर कंडीशनर करें चेक

देश भर में गर्मी का कहर जारी है. हर साल की तरह इस साल भी लगातार एसी फटने की खबर आ रही है. देहरादून के एक हॉस्पिटल में एसी फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. आइए जानते हैं फटने से पहले एसी क्या साइन देता है और इससे आप कैसे बच सकते हैं.

Advertisement
एसी से हुई एक और मौत! (Representational Image) एसी से हुई एक और मौत! (Representational Image)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अस्पताल के ICU में लगे एयर कंडीशनर में धमाका होने के बाद आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई.

शुरुआती जानकारी में AC यूनिट में खराबी और ओवरहीटिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेज गर्मी में लगातार चलने वाले AC खतरा बन सकते हैं? और अगर हां, तो लोग खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

Advertisement

यह भी पढ़ें: हीटवेव में AC जैसी कूलिंग देंगे ये गैजेट्स! कहीं भी ले जा सकते हैं साथ

गर्मियों में AC पर दबाव काफी बढ़ जाता है. कई घरों में एयर कंडीशनर 10-12 घंटे लगातार चलता रहता है. ऐसे में अगर वायरिंग पुरानी हो, गैस लीक हो रही हो, या समय पर सर्विसिंग न हुई हो, तो मशीन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है. यही ओवरहीटिंग कई बार शॉर्ट सर्किट और आग जैसी घटनाओं की वजह बन जाती है.

क्यों फट रहे हैं एयर कंडीशनर?

एक बड़ी गलती जो लोग अक्सर करते हैं, वह है लोकल या खराब क्वालिटी के एक्सटेंशन बोर्ड और वायर का इस्तेमाल. AC काफी ज्यादा बिजली खींचता है. अगर वायरिंग कमजोर हो या प्लग ढीला हो, तो स्पार्किंग शुरू हो सकती है.

कई मामलों में आग की शुरुआत इसी वजह से होती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि AC हमेशा अच्छी क्वालिटी के अलग पावर सॉकेट पर लगाना चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बड़े काम का है AC का पानी, घर के इन कामों में करें यूज

समय पर सर्विसिंग भी बेहद जरूरी है. बहुत से लोग सालों तक AC की सफाई नहीं करवाते. इससे धूल, मिट्टी और कार्बन जमा होने लगता है. जब मशीन लगातार गर्म होती है, तो अंदर मौजूद गंदगी आग पकड़ सकती है. खासकर आउटडोर युनिट अगर धूप में लगातार गर्म हो रही हो और उसके आसपास हवा निकलने की जगह न हो, तो खतरा और बढ़ जाता है. 

इग्नोर ना करें ये साइन्स

अगर AC चलाते समय जलने जैसी बदबू आए, बार-बार ट्रिपिंग हो, स्पार्क दिखाई दे, या मशीन से असामान्य आवाज आने लगे, तो तुरंत AC बंद कर देना चाहिए. कई लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और यही छोटी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है.

गर्मी के मौसम में वोल्टेज फ्लक्चुएशन भी एक बड़ी समस्या है. अचानक बिजली का तेज उतार-चढ़ाव AC के कंप्रेसर पर असर डाल सकता है. इसी वजह से स्टेब्लाइजर का इस्तेमाल काफी जरूरी माना जाता है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली की समस्या ज्यादा रहती है.

यह भी पढ़ें: AC की गैस खत्म हुई या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

एक और जरूरी बात यह है कि AC को लगातार 24 घंटे चलाना भी सही नहीं माना जाता. मशीन को बीच-बीच में आराम देना चाहिए. लगातार चलने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ सकता है. कई नए AC में ऑटो कट और हीट प्रोटेक्शन फीचर आते हैं, लेकिन पुराने मॉडल्स में यह सुरक्षा हमेशा नहीं होती.

Advertisement

रेगुलर ऑडिटिंग जरूरी

हॉस्पिटल, ऑफिस और बड़े बिल्डिंग्स में खतरा और ज्यादा होता है क्योंकि वहां कई AC एक साथ लगातार चलते रहते हैं. इसलिए कमर्शियल जगहों पर नियमित इलेक्ट्रिकल ऑडिट और सर्विस बेहद जरूरी मानी जाती है. देहरादून की घटना के बाद अब कई लोग अपने घरों और ऑफिस के AC सिस्टम को लेकर भी सतर्क हो गए हैं.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही इस्तेमाल और समय पर मेंटेनेंस से AC पूरी तरह सुरक्षित रहता है. लेकिन लापरवाही, सस्ती वायरिंग और बिना सर्विसिंग के लंबे समय तक इस्तेमाल किसी भी मशीन को खतरनाक बना सकता है. गर्मी बढ़ने के साथ AC का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए छोटी-छोटी सावधानियां लेना बेहद जरूरी है.

अगर आपके घर में पुराना AC लगा है, तो इस गर्मी में एक बार उसकी पूरी जांच जरूर करवा लें. क्योंकि कई बार एक छोटी तकनीकी खराबी बड़ा हादसा बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement