18 May 2026
Photo: ITG
एयर कंडीशनर में गैस खत्म होने के नाम पर बहुत से लोगों को अक्सर कुछ मैकेनिक ठग ले जाते हैं. आज आपको एक खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी देख सकेंगे कि गैस खत्म हुई है या नहीं.
Photo: Getty
दिल्ली-NCR कई शहरों में गर्मी से राहत पाने के लिए AC का यूज किया जाता है. आमतौर पर कूलिंग गड़बड़ी होने पर लोग मैकेनिक बुलाते हैं.
Photo: Getty
आमतौर पर मैकेनिक AC के कंप्रेसर के अंदर रहने वाली रेफ्रिजरेंट गैस खत्म होने का हवाला देते हैं. इसकी रि-फिलिंग में करीब 3 हजार रुपये का चार्ज वसूला जाता है.
Photo: Getty
मार्केट में कुछ सस्ते टूल्स हैं, जिनकी मदद से खुद चेक किया जा सकता है कि AC में रेफ्रिजरेंट गैस है या नहीं.
Photo: Getty
फोटो में नजर आने वाले डिवाइस को रेफ्रिजरेंट मैनिफोल्ड गेज सेट कहा जाता है. इसको कंप्रेसर के नॉजल पर लगाकर पहले कंप्रेसर के अंदर मौजूद प्रेशर चेक किया जाता है.
Photo: Amazon
सही टेम्प्रेचर चेक करने के लिए AC मैन्युफैक्चरर द्वारा प्रोवाइड किया गया टेम्प्रेचर-प्रेशर चार्ट देखें.
Photo: Unsplash
AC में गैस भरवाने से पहले लीकेज को जरूर रिपेयर करा लें. साथ ही AC कंप्रेसर के नॉजल को भी चेक कर लें.
Photo: Unsplash
नॉजल से भी कई बार लीकेज की समस्या सामने आती है, जिसे आसानी से रिपेयर किया जा सकता है.
Photo: Unsplash
रेफ्रिजरेंट मैनिफोल्ड गेज सेट की कीमत मार्केट में 1 हजार रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक है.
Photo: Unsplash