Xiaomi Magnatic Power Bank Review: चॉकलेट से भी पतला और हल्का पावरबैंक!

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W Review : शाओमी का एक अल्ट्राथिन पावर बैंक है, जिसकी थिकनेस एक एक चॉकलेट के बराबर है. इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट और 5000mAh की बैटरी मिलती है. देखने में यह बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन क्या यूजफुल है? आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Xiaomi slim power bank Xiaomi slim power bank

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

Xiaomi ने हाल ही में कुछ नए पावर बैंक को लॉन्च किया है, जिसमें से एक बेहद ही स्लिम बॉडी में आता है और उसका नाम Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W है. देखने में यह किसी चॉकलेट से भी ज्यादा स्लिम नजर आता है. इस पावर बैंक का हमने करीब 20 दिन तक इस्तेमाल किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं कि क्या सच में खरीदने लायक है या नहीं. 

Advertisement

हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पावर बैंक जिसकी थिकनेस एक स्मार्टफोन से भी कम है. इसका नाम शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक 5000 15वाट (Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W) है. डिजाइन की बात करें तो इसकी थिकनेस आपके पहली ही नजर में पसंद आ जाएगी. यह पावर बैंक 98.5mm लंबा और 71.5mm चौड़ा है. 

शाओमी का यह पावर बैंक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. MagSafe सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के बैक पैनल पर आसानी से चिपक जाता है, जिसके बाद यह मोबाइल को चार्ज करना शुरू कर देता है. मोबाइल से चिपकने के बाद भी स्मार्टफोन का वजन ज्यादा नहीं होता है और फोन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. 

Xiaomi Ultra Slim Powerbank ब्लैक समेत कई कलर वेरिएंट में आता है. (Photo: ITG)

Type C समेत ये हैं फीचर्स 

Advertisement

शाओमी के स्लिम पावर बैंक में Type C पोर्ट, एक बटन और बैटरी चार्जिंग स्टेटस दिखाने के लिए चार LED लाइट इंडिकेटर मिलते हैं. 

कैसा रहा एक्सपीरियंस

जब हमने इसको इस्तेमाल किया तो यह सिंगल चार्ज में एक बार स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर पाता है. ऐसे में अगर आप लंबे सफर में इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. आमतौर पर लोग पावर बैंक का सिर्फ इसलिए इस्तेमाल करते हैं कि उसको एक बार चार्ज करके 2 या 3 बार उससे फोन चार्ज किया जा सके. 

Xiaomi के पावर बैंक की मदद से जब iPhone 16 को चार्ज किया तो हैंडसेट और पावर बैंक ओवर हीट करने लगे. हालांकि चार्जिंग प्रभावित नहीं हुई, लेकिन हीट कंट्रोल के लिए कंपनी कुछ कर सकती थी. 

Xiaomi Ultra Slim Powerbank वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है. (Photo: ITG)

बॉटम लाइन 

देखने में यह पावर बैंक एक मास्टरपीस लगेगा, लेकिन जब इसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो यह उतना प्रैक्टिल नजर नहीं आता है. हालांकि आप किसी भारी पावर बैंक को लेकर घूमना नहीं चाहते हैं, तो ऐसे लोगों के लिए यह एक बेस्ट प्रोडक्ट है. 

रेटिंगः 7/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »