Xiaomi भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम REDMI 15A 5G होगा. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट कंफर्म की है और कहा है कि यह बजट 5G फोन भारत में 27 मार्च को लॉन्च होगा.
Xiaomi ने टीजर जारी किया है और इसकी द रियर हीरो टैगलाइन के साथ पेश किया है. कंपनी ने बताया है कि डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और ड्यूरेबिलिटी अपने सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट होगा.
कंपनी ने इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन पर डेली टास्क, गेमिंग और मूवी आदि देखने वालों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है.
REDMI 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स
REDMI 15A 5G में 120Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले दिया है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ा डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ आएगा.
Xiaomi का पोस्ट
REDMI 15A 5G में स्लीक डिजाइन और कई अच्छे फीचर्स
REDMI 15A 5G का बैक पैनल काफी स्लीक और मॉडर्न कैमरा मॉड्यूल दिया है. इसमें AI कैमरा सेटअप दिया गया है. यह हैंडसेट तीन आकर्षक कलर वेरिएंट में नजर आएगा, जो ब्लैक, स्लीक लाइट ब्लू और लेवेंडर कलर हैं.
यह भी पढ़ें: सरकार की जरूरी वॉर्निंग, इन स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर मंडरा रहा है खतरा, तुरंत करें ये काम
वॉटर रेसिस्टेंस हैंडसेट होगा ये फोन
टीजर इमेज में दिखाया गया है कि इसमें पानी की ड्रॉपलेट्स का यूज किया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह वॉटर रेसिस्टेंस हैंडसेट होगा. कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी को लेकर दावे किए हैं. आने वाले दिनों में इस हैंडसेट को लेकर और भी डिटेल्स सामने आएंगी.
REDMI 15A 5G का होगा खुलासा
REDMI 15A 5G की कीमत को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन यह हैंडसेट अन्य ब्रांड की तुलना में सस्ता हो सकता है. इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये से आसपास हो सकती है.
aajtak.in