Xiaomi का सबसे पावरफुल फोन, 200MP कैमरा, DSLR जैसे फीचर, भारत में इस दिन लॉन्चिंग

Xiaomi भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसका नाम Xiaomi 17 होगा. इस दौरान कंपनी न्यू टैबलेट को भी अनवील करेगी, जिसका नाम Xiaomi Pad 8 होगा. Xiaomi 17 Ultra को अभी अनवील किया जाएगा, जिसके साथ फोटोग्राफी किट मिलती है, जिनको स्मार्टफोन के साथ अटैच किया जाता है. इससे स्मार्टफोन DSLR में कन्वर्ट हो जाता है.

Advertisement
Xiaomi 17 Ultra Xiaomi 17 Ultra

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

Xiaomi ने अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Xiaomi 17 Ultra है. इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi 17 और Pad 8  को भी अनवील किया है. कंपनी ने बताया है कि 11 मार्च को भारत में लॉन्चिंग होगी. इसके साथ अटैचमेंट्स आते हैं, जिसकी मदद से यह DSLR जैसा काम करेगा. 

Xiaomi 17 Ultra को चीन में बीत दिसंबर में लॉन्च किया जा चुका है. चीनी वेरिएंट के साथ कंपनी ने कैमरा अटैचमेंट को भी अनवील किया था. अब फोटोग्राफी किट के साथ  Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च किया जाएगा. 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra में मिलेगी शानदारी फोटोग्राफी  

Xiaomi ने बेहतर फोटोग्राफी परफॉर्मेंस देने के लिए Leica के साथ पार्टनरशिप की है. इसमें Leica 1-inch Ultra Dynamic Camera मिलता है, जो LOFIC HDR टेक्नोलॉजी पर काम करता है. 

Xiaomi में Light Fusion 1050L सेंसर दिया गया है. शाओमी के इस हैंडसेट में Leica 200MP Optical Zoom Telephoto कैमरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल

Xiaomi 17 में 6300mAh की बैटरी

भारत में Xiaomi 17 को 6300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा. अन्य फीचर्स ग्लोबल वेरिएंट के जैसे ही होंगे. भारत में Xiaomi 17 को 12GB + 512GB मॉडल वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा और Xiaomi 17 Ultra को भारत में 16GB + 512GB मॉडल में लॉन्च किया जा सकेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट

 Xiaomi Pad 8 होगा लॉन्च 

भारत में Xiaomi Pad 8 भी लॉन्च होगा, जिसके साथ कंपनी न्यू असेसरीज को भी अनवील करेंगी. इसमें Xiaomi Focus Pen Pro और कीबोर्ड को भी अनवील किया जाएगा. वहीं, Xiaomi Pad 8 Pro को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया है, लेकिन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement