साइबर ठगों ने आम लोगों को लूटने का नया तरीका खोज लिया है. अब वे WhatsApp पर कुछ स्पेशल नाम की फाइल सेंड कर रहे हैं और लोगों को शिकार बना रहे हैं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि साइबर क्रिमिनल्स कैसे लोगों को शिकार बना रहे हैं.
साइबर दोस्त I4C के पोस्ट के मुताबिक, साइबर क्रिमिनल्स सिर्फ एक वॉट्सऐप मैसेज के जरिए ही स्मार्टफोन से पूरी चैट हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट तक पहुंच बना सकते हैं.
साइबर क्रिमिनल्स अब वॉट्सऐप के जरिए एक फाइल भेज रहे हैं, जिसको इंस्टॉल करते ही मोबाइल हाइजैक हो सकता है. साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके बताया है कि ये फाइल्स कुछ चुनिंदा नामों के साथ आ रही हैं.
वॉट्सऐप पर इन नाम से फाइल आती हैं
खतरनाक फाइल के अंत में .exe और .dll files लिखा होता है. इन फाइल्स के इंस्टॉल होते हैं वे वॉट्सऐप वेब सेशन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग
साइबर दोस्त I4C ने किया पोस्ट
WhatsApp पर रिसीव हो रही हैं ये फाइल
एजेंसी ने बताया है कि WhatsApp पर अगर ये फाइल आती हैं तो उनको इंस्टॉल मत करना. ये वॉट्सऐप वेब हैक कर रहे हैं. वॉट्सऐप चैट पर ये फाइल अक्सर व्यू डिटेल्स, इनवॉयस, डॉक्यूमेंट के नाम होती हैं. इनकी पहचान नाम के आखिरी शब्दों से होती है.
यह भी पढ़ें: Apple, Google और Samsung तीनों लॉन्च करने जा रहे हैं अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स!
वेब सेशन को हैक करने की कोशिश
खतरनाक फाइल इंस्टॉल होते ही स्कैमर्स आपके वॉट्सऐप वेब सेशन को हैक कर लेते हैं. फिर वे कॉन्टैक्ट को स्कैम मैसेज भेजकर पैसे ठगते हैं. इसलिए जरूरी है कि ऐसे खतरनाक मैसेज से सावधान रहें. साइबर ठगों द्वारा अगर कोई मैसेज रिसीव होता है तो स्क्रीनशॉट्स लेकर डिलीट कर दें और उसकी कंप्लेंट दर्ज करा दें.
रोहित कुमार