WhatsApp का नया चैट फीचर, प्राइवेसी की पूरी गारंटी, ऐसे होगा फायदा

WhatsApp ने एक नया फीचर जारी किया है, जिसका नाम साइड चैट है. यह फीचर मेटा AI के साथ की गई सीक्रेट चैट में आएगा. मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने बीते महीने ही मेटा AI से बातचीत के लिए इनकॉग्निटो मोड लॉन्च किया था और साइड चैट उसका एक्सटेंडेड वर्जन है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp का साइड चैट कुछ लोगों के लिए जारी किया. (Photo: Unsplash) WhatsApp का साइड चैट कुछ लोगों के लिए जारी किया. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

WhatsApp में अब एक नया फीचर मिलेगा, जिसका नाम साइड चैट है. यह मैसेज को सीक्रेट और प्राइवेट रखेगा. यह फीचर Meta AI के साथ काम करता है. दरअसल, बीते महीने मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इनकॉग्निटो चैट को पेश किया था, जो मेटा AI से बातचीत करने का सबसे आसान तरीका है और साइड चैट उसी का एक एक्सटेंड वर्जन है. यह जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है. 

Advertisement

WhatsApp यूजर्स अब साइड चैट की मदद से किसी स्पेशल चैटिंग पर Meta AI से मदद मांग सकेंगे. ये डेटा लीक नहीं होगा. मेटा ने इस फीचर को अभी चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है. आने वाले दिनों में इसको और भी यूजर्स तक विस्तार किया जाएगा. 

मेटा AI से बातचीत करने वाले लोगों को अक्सर डर सताता है कि उनकी सीक्रेट चैट्स लीक हो सकती हैं, डिसकी वजह से उनका काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे यूजर्स के लिए इनकॉग्निटो चैट एकदम सही ऑप्शन है. इसकी एक लिमिटेशन है कि यह व्हाट्सऐप में हो रही बातचीत को एक्सेस नहीं कर पाता है. 

यह भी पढ़ें: आ रहा है iPhone 18 Pro, अब पहले से महंगा होगा अपकमिंग स्मार्टफोन, बेहतर होगा कैमरा

WAbetainfo का पोस्ट 

साइड चैट को ओपन करना आसान है

Advertisement

व्हाट्सऐप के अंदर साइड चैट को ओपन करना बड़ा ही सिपंल है. यह फीचर यूजर्स को उनकी चैट के पास नजर आएगा, जिसका नाम Ask Privately है. चैट स्क्रीन को लेफ्ट स्वाइप करने पर साइड पैनल ओपन हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों दिया जाता है RESTART फीचर? क्या रीस्टार्ट करने से कोई फायदा होता भी है, यहां जानें

डार्क डिजाइन के साथ साइड चैटिंग 

साइड चैट पैनल बड़ा ही अट्रैक्टिव है, जिसमें डार्क डिजाइन के साथ अलग स्क्रीन नजर आएगा. यह इनकॉग्निटो चैट इंटरफेस जैसा है. साइड चैट के अंदर वेब सर्च की भी खूबी है. साइड चैट पूरी तरह से प्राइवेट प्रोसेसिंग पर काम करता है, जिसकी वजह से मैसेज और चैट पूरी तरह से सीक्रेट रहती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »