Samsung ने आखिरकार अपनी न्यू फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस साल कंपनी ने तीन स्क्रीन मुड़ने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिनके नाम Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 हैं. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.60 लाख रुपये है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
सैमसंग ने इस बार तीन स्क्रीन मुड़ने वाले हैंडसेट को लॉन्च किया है, जिनका टारगेट ऑडियंस भी अलग है. किसी को ज्यादा काम करना है, किसी को एंटरटेनमेंट के लिए फोन चाहिए तो किसी को कॉम्पैक्ट साइज में स्क्रीन मुड़ने वाला फोन चाहिए.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. जहां शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है. वहीं टॉप एंड मॉडल की कीमत 2,59,999 रुपये है.
मार्केट में 2.60 लाख रुपये की कीमत में पुरानी कार को खरीदा जा सकता है. मार्केट में बहुत से प्लेटफॉर्म और कई डीलर हैं, जो पुरानी कार में डील करते हैं. इनके पास से 2.60 लाख रुपये तक में पुरानी कार को खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Galaxy Z Fold8 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 4.1mm डिजाइन के साथ आया Samsung का सबसे प्रीमियम Fold
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के खास फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra एक ऑलराउंडर फोन है और कंपनी ने इसको उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो फोन पर ज्यादा पढ़ते हैं, वीडियो देखते हैं और गेम आदि खेलते हैं. कंपनी ने बताया है कि न्यू फोल्ड 8 अल्ट्रा स्लिम थीम के साथ आता है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्रोसेसर
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का यूज किया है. साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी है और 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा. कंपनी ने बताया है कि इसमें नया ड्यूल पथ चार्जिग सिस्टम को ज्यादा स्टेबल और फास्ट बनाता है. सैमसंग ने इनके अलावा Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 को लॉन्च किया है.
यह भी पढ़ें: Samsung AI Smart Glass Launch: म्यूजिक, कॉलिंग, एआई और कैमरा से लैस हैं सैमसंग के नए स्मार्ट चश्मे
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का कैमरा
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जो 2X ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ आता है. 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है. 10 मेगापिक्सल का लेंस कवर स्क्रीन पर और 10 मेगापिक्सल का कैमरा मेन स्क्रीन पर दिया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क