RBI ने कैंसिल किया Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, अब जमा पैसों का क्या होगा?

Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रद्द कर दिया है, जिसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. अब सवाल आता है कि जिन लोगों के पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रकम जमा हैं, उस रकम का क्या होगा. इस संबंध में RBI ने साफ कर दिया है कि सभी की रकम सेफ है और कस्टमर को उनकी रकम वापस कर दी जाएगी.

Advertisement
पेटीएम पेमेंट्स बैंक जल्द ही रुपये ट्रांसफर करने का प्रोसेस रिवील करेगी. (Photo: ITG) पेटीएम पेमेंट्स बैंक जल्द ही रुपये ट्रांसफर करने का प्रोसेस रिवील करेगी. (Photo: ITG)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. साथ ही इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया. RBI अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी जाएगा.  

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर एक बैनर लिस्ट है. बैनर पर बताया है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है. साथ ही सभी के डिपॉजिट लौटाने के लिए पर्याप्त फंड है. 

Advertisement

Paytm पेमेंट्स बैंक कैसे लौटाएगा पैसा? 

Paytm पेमेंट्स बैंक और RBI की तरफ से कहा जा चुका है कि लोगों की रकम वापस कर दी जाएगी. हालांकि पेटीएम पोर्टल पर रुपये लौटाने का प्रोसेस अभी नोटिस में नहीं बताया है. जल्द ही कंपनी इसके बारे में डिटेल्स शेयर करेगी. 

यह भी पढ़ें: Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

लाइसेंस कैंसिल होने के बाद Paytm पेमेंट्स बैंक क्या नहीं कर पाएगा? 

RBI द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद Paytm Payments Bank एक बैंक की तरह काम नहीं कर पाएगा. नए ट्रांजैक्शन और बैंकिंग सर्विस नहीं दे जाएगा. 

RBI का ऑर्डर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लिस्ट है. (Photo: Screengrab/Paytm payments Bank)

RBI ने ऐसा क्यों किया?

RBI द्वारा Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने के पीछे कुछ खास वजह रही हैं, जिसमें बैंक का काम सही तरीके से नहीं चल रहा था. खाताधारकों के हित को खतरा था, मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं और शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था. 

Advertisement

RBI इससे पहले भी Paytm पेमेंट्स बैंक को लेकर सख्ती बरत चुका है. 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लग चुकी है और 2024 में खाते में पैसा डालने पर भी रोक लग चुकी है. इसके बाद पेटीएम फास्टैग भी प्रभावित हुए हैं. 

पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक में क्या अंतर है. 

पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ऐप दोनों ही अलग-अलग है. RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल किया है. अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक बैंक के रूप में काम नहीं कर पाएगा. हालांकि पेटीएम ऐप अभी भी अपना काम करता रहेगा. Paytm की पेरेंटल कंपनी One 97 कम्युनिकेशन ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से अलग है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement