Qubo ने लॉन्च किए CCTV और कार डैशकैम, सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं चोरी होने से भी बचाएंगे!

QUBO ने भारत में AI Guard टेक्नोलॉजी वाले नए सिक्योरिटी कैमरे और Dashcam Pro 2K लॉन्च किए हैं. ये कैमरे चोरी होने से बचाने, स्मार्ट अलर्ट भेजने और क्लाउड रिकॉर्डिंग जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं.

Advertisement
2K रिकॉर्डिंग, 4G Live और AI Guard के साथ आया नया डैशकैम (Photo:ITG) 2K रिकॉर्डिंग, 4G Live और AI Guard के साथ आया नया डैशकैम (Photo:ITG)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

भारतीय ब्रांड Qubo ने आज कई नए गैजेट्स लॉन्च किए हैं. इनमे सिक्योरिटी कैमरे और Pro 2K डैशकैम शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स में क्यूबो की लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी AI Guard का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से अब कैमरे सिर्फ चोरी रिकॉर्ड नहीं करेंगे, बल्कि चोरी होने से रोकने में भी मदद करेंगे. आइए जानते हैं इन नए लॉन्च प्रोडक्ट्स के बारे में.

Advertisement

QUBO का कैमरा चोरी होने से रोकता है?

कंपनी का दावा है कि AI Guard को सभी सिक्योरिटी कैमरों में इंटीग्रेट करने की वजह से QUBO के कैमरे और भी स्मार्ट हो गए हैं. जहां एक नॉर्मल कैमरा सिर्फ चोरी की रिकॉर्डिंग करता है, वहीं एआई गार्ड वाला कैमरा अपने एडवांस्ड डिटेक्शन सिस्टम की मदद से चोरी रोकने की कोशिश करता है.

अगर कोई कैमरा हटाने या चोरी करने की कोशिश करता है, तो यह तुरंत एडवांस्ड अलर्ट भेज देता है. साथ ही फुटेज को क्लाउड में सेव कर देता है, ताकि जरूरत पड़ने पर सबूत सेफ रहे.

यह भी पढ़ें: बिना सिक्योरिटी के भारत में बेचे गए करोड़ों CCTV कैमरे, Qubo CEO ने कहा - हैकिंग मुमकिन!

कंपनी ने बताया है कि एआई गार्ड अब क्यूबो के सभी नए सिक्योरिटी कैमरों के साथ मिलेगा. वहीं नया Dashcam Pro 2K 4G Live भी इस फीचर के साथ आएगा. कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में यह फीचर अपडेट के जरिए पुराने कैमरों में भी दिया जाएगा.

Advertisement

Qubo Dashcam Pro 2K में क्या है खास?

Dashcam Pro 2K एक एडवांस्ड कार डैशकैम है, जिसकी मदद से कार के फ्रंट और रियर दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग एक साथ की जा सकती है. इसमें सिम कार्ड लगाने का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे परिवार के लोग कहीं से भी देख सकते हैं कि कार सही तरीके से चलाई जा रही है या नहीं. अगर कार किसी को रेंट पर दे रहे हैं तो भी ये फीचर काम आ सकता है. घर का ड्राइवर गाड़ी चला रहा है तो भी ये फायदेमंद होगा. 

इस डैशकैम में 2K Quad HD वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है, जिससे वीडियो काफी साफ और हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड होता है. इसमें सुपरकैपेसिटर, कलिसिओं डिटेक्शन सेंसर जैसे कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.

कंपनी का कहना है कि यह भारत में बना प्रोडक्ट है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 58 डिग्री तक की गर्मी में भी आसानी से काम कर सके.

यह भी पढ़ें: सरकार Vs मेटा: WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा विवाद, आज हुई बड़ी मीटिंग

नए डैशकैम के फ्रंट में 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसे 2K रेज्योलुशन में रिकॉर्डिंग होती है. वहीं, रियर कैमरा 1080p क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकता है. 

Advertisement

दोनों कैमरों में 120 डिग्री का व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे अच्छा-खासा वाइड एरिया कवर हो जाता है. साथ ही इसमें Wide Dynamic Range (WDR) दिया गया है जिससे खराब लाइट कंडीशन में भी बेहतर आउटपुट मिलेगा. 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप इसे अपने फोन से कनेक्ट करके आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. 

Qubo Dashcam Pro 2K की कीमत

Qubo Dashcam Pro 2K (Front + Rear) की कीमत 5,990 रुपये है. इसे फिलहाल क्यूबो के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.
कंपनी ने कहा है क Qubo के सभी सिक्योरिटी कैमरे STQC टेस्ट पास कर चुके हैं, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहती है. साथ ही यह पूरी तरह मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »