नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के तीसरे दिन एक अहम मुलाकात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Google के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की.
यह बैठक Summit के साइल्ड इन में हुई, जहां दोनों ने भारत-गूगल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में AI तेजी से बढ़ रहा है और Google जैसे ग्लोबल टेक प्लेयर्स के साथ मिलकर काम करने से इसके अवसर और बढ़ेंगे.
PM मोदी ने अपने X (Twitter) पोस्ट में बताया कि यह मुलाकात खुशी का अनुभव था. उन्होंने कहा कि उन्होंने सुंदर पिचाई से भारत की AI में हो रही प्रगति, भारतीय स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के टैलेंट और Google के साथ आगे काम करने के अवसर पर बात की.
पीएम मोदी के X पोस्ट के बाद गूगल सीईओ ने भी पोस्ट किया. सुंदर पिचाई ने कहा है कि पीएम मोदी से मिलना एक अच्छा अनुभव था. हमने भारत के हेल्थ, एग्रिकल्चर और लैंगवेज सपोर्ट लेकर दूसरे सेक्टर्स में AI को इन्फ्यूज करने पर बातचीत की है.
India AI Impact Summit में सिर्फ नीति और पॉलिसी डिस्कशन नहीं हो रहे हैं, बल्कि प्रैक्टिकल कोलैबोरेशन और टेक पार्टनरशिप पर भी जोर दिया जा रहा है.
भारत IT सेक्टर में AI के इस्तेमाल को तेज़ करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि नौकरियां बढ़ें, स्किलिंग को बढ़ावा मिले और AI आधारित प्रोडक्ट्स विकसित किए जाएं. पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी बताया कि AI के जरिए भारत टैलेंटेड युवाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर मौका देना चाहता है.
सुनदर पिचाई की भारत यात्रा सिर्फ Summit तक ही सीमित नहीं है. Google ने इस दौरान Google I/O 2026 की तारीखें भी ऐलान कर दी हैं.
Google I/O मई 19–20 को कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा. यह ऐलान India AI Impact Summit के दौरान किया गया. इससे यह भी संदेश जाता है कि Google भारत के AI इकोसिस्टम का अहम हिस्सा बनना चाहता है.
PM मोदी और सुंदर पिचाई की मुलाकात AI के ग्लोबल कॉलैबोरेशन पर भी केंद्रित रही. दोनों ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे Google भारत के डेवलपर्स, छात्रों और AI स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम कर सकता है.
इंडिया में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ बड़े मॉडल तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे स्थानीय जरूरतों और समाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए लागू करने की बात भी सामने आई.
India AI Impact Summit 2026 में अब तक दुनिया भर के प्रमुख AI लीडर्स, टेक कंपनियों के सीईओ और सरकारी प्रतिनिधि शामिल हो चुके हैं. ये मेगा इवेंट शनिवार तक चलेगा.
aajtak.in