OnePlus ला रहा सस्ता फोन, मिलेगी 8000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, भारत में इस दिन लॉन्चिंग

OnePlus Nord CE 6 भारत में 7 मई को लॉन्च होगा. यह एक किफायती स्मार्टफोन सीरीज है, जिसकी कीमत आमतौर पर 20 हजार रुपये से आसपास होती है. लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं, जिसमें 8000mAh की बैटरी मिलेगी. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OnePlus Nord CE 6 भारत में 7 मई को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus) OnePlus Nord CE 6 भारत में 7 मई को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

OnePlus भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जो उसकी किफायती सीरीज का हिस्सा होगा. अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus Nord CE 6 है. कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है, जो 7 मई को लॉन्च होगा.

OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशन्स  

ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स का खुलासा हो चुका है. लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 में 144 Hz का रिफ्रेश डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K (1.5 रेजोल्युशन) सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा. इसमें आई केयर प्रोटेक्शन फीचर भी शामिल है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

मिलेगी 8000mAh की बैटरी 

OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया है कि यह बैटरी करीब ढाई दिन तक का बैटरी बैकअप देगी. हालांकि अभी तक चार्जर स्पीड की जानकारी का खुलासा नहीं किया है. 

मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस 

OnePlus Nord CE 6 में डुअल चिपसेट का फायदा मिलेगा. इसमें Snapdgragon 7 सीरीज का चिपसेट यूज किया है, जिसकी मदद से यूजर्स को बेहतर परफोर्मेंस मिलेगी. 

OnePlus Nord CE 6 Lite भी होगा लॉन्च 

भारत में 7 मई को OnePlus Nord CE 6  Lite को भी लॉन्च किया जाएगा. इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें भी 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा, जो बेहतरीन परफोर्मेंस देता है. 

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद करीब 2 दिन की बैटरी बैकअप मिलेगा. 6 साल तक बैटरी हेल्थ की जानकारी दी गई है. 

OnePlus Nord CE 6  और OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कीमत को लेकर लीक्स डिटेल्स शेयर की है. ये हैंडसेट 20 हजार रुपये की कीमत में खरीदे जा सकेंगे.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement