Motorola ला रहा पावरफुल फोन, मिलेगा 200MP कैमरा, भारत में नवंबर को होगी लॉन्चिंग

Motorola Signature 27 की भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है. यह एक पावरफुल है, जिसमें कमाल का कैमरा और शानदार फीचर्स मिलेंगे. इसमें 200मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस भी मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Motorola Signature 27 में 200MP का कैमरा मिलेगा. (Photo: Motorola) Motorola Signature 27 में 200MP का कैमरा मिलेगा. (Photo: Motorola)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

Motorola अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Motorola Signature 27 है. यह फोन भारत में नवंबर को लॉन्च हो सकता है. अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है. मोटोरोला के ऑफिशियल पोर्टल पर इसका टीजर भी आउट हो चुका है, जिसमें फोन का डिजाइन आदि दिखाया गया है. 

कंपनी ने Motorola Signature 27 को सबसे पहले सितंबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन समिट के दौरान पेश किया था. यह एक परफॉर्मेंस्ड फोक्स्ड और फोटोग्राफी फोक्स्ड स्मार्टफोन है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

Motorola Signature 27  में क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन हैवी यूज के दौरान शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस्ड, बेहतर कैमरा रिजल्ट और ऑन डिवाइस AI टास्क कंप्लीट कर सकता है. 

ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया

मोटोरोला का दावा है कि इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है, जो पुराने मॉडल की तुलना में 40 परसेंट ज्यादा लार्ज है. इससे स्मार्टफोन का टेम्प्रेचर कंट्रोल किया जाता है. 

Motorola Signature 27 का कैमरा 

Motorola Signature 27 में Sony LYTIA 910 50MP कैमरा सेंसर है, जो एक प्राइमरी कैमरा है. साथ ही इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलेगा, यह दूर से भी हाई रेजोल्यूशन फोटो कैप्चर कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

Advertisement

कंपनी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से ब्लर को दूर रखने के लिए स्टेबलाइजेशन आर्किटेक्चर को शामिल किया है. इसमें 3.5 Axis ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजन (OIS) का सपोर्ट मिलता है. यह कम रोशनी में भी अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है. 

Motorola Signature 27 में GrapheneOS मिलेगा

Motorola Signature 27 को एंड्रॉयड 17 के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ कंपनी सात साल तक का OS अपडेट प्रोवाइड कराएगी.

सितंबर में GrapheneOS के डेवलपर्स ने कंफर्म किया है कि पिक्सल स्मार्टफोन के बाद मोटोरोला सिग्नेचर 27 पहले ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो इस प्लेटफॉर्म सपोर्ट के साथ आएगा. GrapheneOS, असल में स्टैंडर्ड एंड्रॉयड की तुलना में अलग है. इसमें हैवी हार्डवेयर और टॉप क्लास की सिक्योरिटी मिलती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »