मोबाइल गेमिंग का खौफनाक अंजाम: हत्यारा और गरीब बना रही आदत, ऐसे पाएं छुटकारा

दिल्ली में IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को लेकर कई खुलासे हुए है, जिसमें से एक ये है कि उसे ऑनलाइन गेमिंग का शौक था, जिसमें रुपये कमाता और गंवाता था. ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं. आइए जानते हैं कि गेमिंग की लत कैसे दूर करें.

Advertisement
मोबाइल गेम की लत आपको लाखों का चूना लगा सकती है. (Photo: ITG) मोबाइल गेम की लत आपको लाखों का चूना लगा सकती है. (Photo: ITG)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

ऑनलाइन गेमिंग के साइड इफेक्ट्स को लेकर बहुत सी बातें सुनी होंगी. इसको लेकर की सर्वे भी आ चुके हैं. सोशल मीडिया और न्यूज में ढेरों ऐसे केस मिल जाएंगे. ऑनलाइन गेमिंग की वजह से कोई हत्यारा बन गया तो किसी ने अपनी जिंदगीभर की कमाई गंवा दी. 

वहीं, दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और इसको लेकर कई खुलासे हुए है. आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग का शौक था, जिसमें वह मोटी रकम गंवा चुका था. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर ढेरों पोस्ट मिल जाएंगे, जिनमें लोगों ने आपबीती बताई और लोगों से मदद मांगी है कि वह क्या वह उनकी मेहनत की कमाई को वापस पाने में मदद कर सकते हैं. 

ऑनलाइन गेमिंग की चपेट में ढेरों लोग 

सोशल मीडिया पोस्ट देखकर पता चलता है कि बच्चों से लेकर बड़े तक ऑनलाइन गेमिंग की चपेट में आ चुके हैं. कई लोगो को इस कदर लत लग जाती है कि वह गेमिंग में मोटी रकम तक गंवा देते हैं, जिसका उनको बाद में पछतावा होता है. 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग का चस्का, गंवा दी जान, सेफ्टी के लिए याद रखें ये बातें

ऑनलाइन गेमिंग की लत को कैसे छुड़ाएं 

ऑनलाइन गेमिंग की लत आज के समय में बड़ी समस्या बनती जा रही है.  इस लत से सही समय पर दूर हो जाना चाहिए. आइये ऑनलाइन गेमिंग की लत से कैसे मुक्ति पाएं. 

Advertisement
  • टाइम लिमिट सेट करेंः ऑनलाइन गेमिंग खेलने का शौक है तो उसके लिए एक बार लिमिट जरूर सेट करें. नहीं तो ये शौक लत बन सकती है. 
  • ट्रिगर पहचानेंः  ऑनलाइन गेम कब खेलने का मन करता है. यानी बोरियत होने पर गेमिंग खेलने का मन करता है या फिर स्ट्रेस या अकेलापन होने पर. 
  • धीरे-धीरे कम करेंः ऑनलाइन गेमिंग की गिरफ्त में आ चुके हैं तो इस लत को धीरे-धीरे कम करना चाहिए. 
  • गेमिंग नोटिफिकेशन बंद करेंः ऑनलाइन गेमिंग की लत छुड़ाना चाहते हैं तो उसको धीरे-धीरे हटाना चाहिए. 
  • फिजिकल गेम ट्राय करेंः  ऑनलाइन गेमिंग की लत छुड़ाने के लिए जरूरी है कि फिजिकल गेमिंग के दौरान अपना ध्यान लगाएं. क्रिकेट, जिम या योग की तरफ ध्यान लगाएं. 

थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर ढेरों ऐसे ऐप्स होते हैं, जो आपको लूटने से इरादे से तैयार किया जाते हैं. इसमें तीन पत्ती से लेकर ऑनलाइन गेम्बलिंग तक के केस होते हैं. ये धीरे-धीरे बैंक खाते में सेंधमारी करते हैं. ऐसे ऐप्स और ऑनलाइन गेमिंग में अगर पैसे मांगते हैं तो उनसे दूर रहना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement