अब नहीं बनेंगी आपकी AI तस्वीरें! Meta ने विवादित Muse Image फीचर हटाया

मेटा ने विवादों में घिरने के बाद अपने AI इमेज जनरेटर फीचर को वापस लेने का फैसला किया है. इस फीचर का नाम म्यूज इमेज है, जिसकी मदद से किसी भी इंस्टाग्राम यूजर्स का इमेज तैयार किया जा सकता था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Meta ने हटाया विवादित फीचर. (Representational image made with AI) Meta ने हटाया विवादित फीचर. (Representational image made with AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

Meta एक बार फिर से विवादों में घिरता दिखा है, जिसके बाद कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर को वापस लेने का फैसला लिया है. कंपनी ने हाल ही में AI इमेज जनरेटर टूल Muse Image को लॉन्च किया था, लेकिन बाद में यह फीचर विवादों में घिर गया. फिर कंपनी ने अपने इस फीचर को वापस लेने का फैसला लिया. 

म्यूज इमेज टूल के तहत कोई भी व्यक्ति सिर्फ प्रॉम्प्ट देकर किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बना सकता है. विवाद बढ़ने के बाद मेटा ने इस फीचर को अभी हटा दिया है. 

Advertisement

मेटा ने शुक्रवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि म्यूज इमेज को कंपनी बंद कर रही है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि उनका मकसद लोगों को एक यूजफुल क्रिएटिव टूल देना था. हालांकि लोगों ने गलत इस्तेमाल किया है, जिसके बाद मेटा ने इस फीचर को रिमूव कर दिया है. 

Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप ये ऑप्ट-इन था 

मेटा की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-इन थे. इसका मतलब है कि अगर कोई नहीं चाहता था कि उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल AI इमेज में ना हो तो उसके खुद सेटिंग्स में जाकर परमिशन को ऑफ करना पड़ता था. साथ ही मेटा भी इसकी जानकारी नहीं दे रही थी. 

यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन

Advertisement

इस फीचर में बहुत से लोगों को डर सताने लगा था कि उनकी परमिशन के बिना कोई भी उनकी AI तस्वीरें बना सकता है. इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा था. प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट्स इस फीचर से बाहर रखे हैं. 

अब यदि कोई Meta AI में किसी के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके AI तस्वीर बनाने की कोशिश करता है, तो चैटबॉट ऐसा करने से इनकार कर देता है. 

फिल्मी दुनिया में हो रहा है विरोध 

मेटा के इस फीचर का विरोध सिर्फ आम लोगों में ही नहीं हो रहा है बल्कि फिल्मी दुनिया यानी हॉलिवुड में भी इसका विरोध हो रहा है. टैलेंट एजेंसी CAA, जो टॉम क्रूज, जेंडाया और मेरिल स्ट्रीप जैसे कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »