iPhone 18 और iPhone 18 Pro लॉन्च में बस कुछ ही दिन बाकी, फीचर्स हुए लीक

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल ने अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा दी है. ये बढ़ोतरी इतनी है कि मैकबुक और कुछ प्रोडक्ट्स को की कीमत पर 1 लाख से ज्यादा बढ़ाए हैं.

Advertisement
iPhone 18 Pro (Concept Image) iPhone 18 Pro (Concept Image)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

ऐपल ने हाल ही में अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 10 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक महंगा कर दिया है. हालांकि अब तक कंपनी ने आईफोन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगला नंबर आईफोन का होने वाला है. चूंकि नए आईफोन लॉन्च होने में कम समय ही बचे हैं, इसलिए कंपनी शायद लॉन्च के साथ प्राइस हाइक का ऐलान करे. 

Advertisement

ऐपल ने अभी तक iPhone 18 सीरीज का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से कई महीने पहले ही इसके बारे में लगातार नई जानकारी सामने आने लगी है. सप्लाई चेन, इंडस्ट्री एनालिस्ट्स और भरोसेमंद लीक्स के मुताबिक इस बार ऐपल का फोकस सिर्फ प्रोसेसर की स्पीड बढ़ाने पर नहीं होगा, बल्कि कैमरा, डिस्प्ले, AI और डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

नए आईफोन में क्या बदलेगा?

अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro पिछले कई सालों का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है.

सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro के नए डिस्प्ले को लेकर हो रही है. कई भरोसेमंद रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐपल पहली बार Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे छिपा सकता है.

Advertisement

अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन पहले से ज्यादा साफ दिखाई देगी और डायनैमिक आइलैंड पहले से छोटा हो सकता है. हालांकि कुछ लीक्स में पूरी तरह पंच-होल डिजाइन की बात कही गई है, जबकि दूसरे भरोसेमंद सोर्स का कहना है कि डायनैमिक आइलैंड पूरी तरह खत्म नहीं होगा बल्कि छोटा हो जाएगा.

कैमरा भी इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में वैरिएबल अपर्चर कैमरा मिल सकता है. अभी तक iPhone का अपर्चर फिक्स रहता है, लेकिन नए सिस्टम में कैमरा जरूरत के हिसाब से अपर्चर बदल सकेगा.

इसका फायदा यह होगा कि कम रोशनी में ज्यादा अच्छी फोटो आएगी और पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा. यह फीचर अब तक ज्यादातर प्रोफेशनल कैमरों में देखने को मिलता है.

2nm चिपसेट, लेकिन प्राइस ज्यादा

परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह TSMC की 2nm प्रोसेस पर बना होगा. इसका मतलब है कि फोन पहले से ज्यादा तेज होगा, एआई फीचर्स बेहतर तरीके से काम करेंगे और बैटरी की खपत भी कम होगी. यही वजह है कि नए iPhone में लंबी बैटरी लाइफ मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement

बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है. नए चिप की वजह से पावर एफिशिएंसी बढ़ेगी और ऐपल कुछ मॉडल्स में बड़ी बैटरी भी दे सकता है. यानी एक बार चार्ज करने पर फोन पहले से ज्यादा देर तक चल सकता है.

रंगों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कई लीक्स के मुताबिक ऐपल इस बार डार्क चेरी या डीप रेड जैसे नए प्रीमियम कलर लॉन्च कर सकता है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर भी कई जानकारी सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया A20 चिप मिल सकता है, जिससे AI फीचर्स और स्पीड बेहतर होगी.

बेहतर बैटरी बैकअप, कैमरा में सुधार और iOS 27 के साथ नए ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है. हालांकि वेरिएबल अपर्चर कैमरा और अंडर-डिस्प्ले Face ID जैसे फीचर सिर्फ Pro मॉडल तक सीमित रह सकते हैं.

कुछ मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि iPhone 18 Pro की कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा हो सकती है. इसकी वजह महंगा 2nm प्रोसेसर, नए कैमरा सेंसर और दूसरे हार्डवेयर अपग्रेड बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार टॉप मॉडल मैक्स की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये तक जा सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »