आ गया 11,000mAh बैटरी वाला फोन, हैरान कर देंगे फीचर्स, HONOR X9e Pro हुआ लॉन्च

HONOR X9e Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 11000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखा है. साथ ही इस स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
HONOR X9e Pro में 108MP का कैमरा दिया है. (Photo: Honor) HONOR X9e Pro में 108MP का कैमरा दिया है. (Photo: Honor)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

HONOR ने अपना पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम HONOR X9e Pro है. इस स्मार्टफोन में कई कमाल के फीचर्स दिए हैं, जिसमें बैटरी से लेकर डिस्प्ले व ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखा गया है. इस स्मार्टफोन के अंदर 11,000mAh की बैटरी दी गई है, जो बहुत ही कम स्मार्टफोन में देखने को मिलती है. कंपनी ने इसमें 120Hz का AMOLED डिस्प्ले और IP69k रेटिंग दी है. 

Advertisement

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 5 कमाल के फीचर्स दिए हैं.. इसमें बैटरी कैपिसिटी, स्ट्रक्चरल ड्यूरेबिलिटी, डिस्प्ले आउटपुट, इममेज और इंटिग्रेटेड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) है. 

इस डिवाइस में पावरफुल 11,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फॉर्थ जनरेशन सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी पर काम करती है. कंपनी ने बताया है कि अगर यूजर्स मिक्स तौर पर इस्तेमाल करते हैं, तो यह बैटरी तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है. कइसके साथ 80W का वायर्ड सुपर चार्ज सपोर्ट है. 

HONOR X9e Pro का डिस्प्ले 

HONOR X9e Pro में 6.8 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिुया गया है, जिसके साथ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट्स मिलता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो आउटडोर रीडेबिलिटी को बेहतर बनाती है. 

HONOR X9e Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

HONOR X9e Pro में पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz ऑक्टा कोर स्नेपड्रैगन 6 Gen 5 4nm चिपसेट है. साथ ही इसमें Adreno 812GPU का इस्तेमाल किया है. इसमें 8GB RAM और 12GB RAM के ऑप्शन दिए हैं. इसेमं 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

HONOR X9e Pro का कैमरा सेटअप 

HONOR X9e Pro में प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो f/1.75 अपर्चर, OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

HONOR X9e Pro की कीमत 

HONOR X9e Pro  मिडिल ईस्ट, यूएई समेत कई देशों के लिए उपलब्ध होगा. शुरुआती कीमत AED 1499 (करीब 38,840 रुपये) होगी, जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा. वहीं, 12GB + 256GB मॉडल को AED 1799 ( करीब 46,615 रुपये) में खरीदा जा सकता है. 

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »