सरकारी एजेंसी करा रही फ्री कोर्स, 2.5 घंटे में बनें साइबर एक्सपर्ट! स्कैम से मिलेगी फुल सिक्योरिटी

भारत सरकार की एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर्स (I4C) की तरफ से एक मुफ्त कोर्स प्रोवाइड कराया जा रहा है. इस कोर्स की मदद से साइबर स्कैम को पहचानने और उनसे खुद का बचाव कर सकेंगे. इस कोर्स को कंप्लीट करने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
फ्री ऑनलाइन कोर्स कर साइबर एक्सपर्ट बनें. (Photo: AI Generated) फ्री ऑनलाइन कोर्स कर साइबर एक्सपर्ट बनें. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

साइबर स्कैम से बचाने के लिए गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर्स (I4C) की तरफ से एक मुफ्त कोर्स कराया जा रहा है. यह कोर्स ना सिर्फ सभी तरह से स्कैम और उनसे बचाव के तरीके बताएगा बल्कि कोर्स के बाद एक सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड कराएगा. 

साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके इस कोर्स की जानकारी दी है. पोस्ट में बताया है कि फ्रॉड कॉल्स, फेक लिंक और स्कैम की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है. फ्री कोर्स में शामिल हों और कंप्लीट करने के बाद मुफ्त सर्टिफिकेट हासिल करें. 

Advertisement

साइबर दोस्त I4C के पोस्ट में ही एक लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करके कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. साथ ही कौन-कौन ये कोर्स कर सकता है, उसकी जानकारी दी. 

साइबर दोस्त I4C का पोस्ट

साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट करके बताया है कि इस कोर्स को कौन-कौन जॉइन कर सकते हैं. इसमें स्टूडेंट, वर्किंग प्रोफेशनल, सरकारी कर्मचारी और सीनियर सीटिजन आदि के नाम शामिल हैं. 

दोस्तों, परिजानों और खुद को साइबर स्कैम से बचाने के लिए कोर्स करें. (Photo: AI Generated)

 

कोर्स में क्या-क्या सीखने को मिलेगा? 

साइबर दोस्त I4C ने पोस्ट में एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें बताया है कि इस कोर्स से क्या-क्या सीखने को मिलेगा. 

  • रुपये, पहचान और डेटा को सुरक्षित रख सकेंगे. 
  • डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया का सेफ यूज कैसे करें. 
  • फ्रॉड कॉल्स, फेक लिंक और स्कैम्स की पहचान कैसे करें. 

साइबर दोस्त I4C  ने पोस्ट करके ये भी बताया है कि अगर साइबर फ्रॉड का कोई विक्टिम है, तो ऐसे स्थिति में उसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए. जितनी जल्दी शिकायत होगी रकम वापस पाने की संभावना उतनी ज्यादा रहेगी. 

Advertisement

साइबर स्कैम से कई लोग हो रहे शिकार 

साइबर ठग अलग-अलग ट्रिक्स का यूज करके लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं. साइबर ठग फेक जॉब ऑफर, फेक बैंक ऑफर, KYC स्कैम और पैन नंबर अपडेट और फेक पार्सल आदि के नाम पर लोगों को शिकार बनाते हैं. बहुत से लोगों का बैंक खाता तक खाली हो जाता है, और उनकी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी उड़ा लेते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement