Cryptocurrency Mining के नाम पर यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करते थे ये ऐप्स, गूगल ने किया बैन

Google Play Store पर से 8 क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग का झूठा दावा करने वाले ऐप्स को हटाया गया है. ये ऐप्स फेक थे और यूजर्स को एड दिखाने और सब्सक्रिप्शन लेने के लिए ट्रिक करते थे. ये ऐप्स दावा करते थे क्लाउड माइनिंग ऑपरेशन में पैसे इनवेस्ट करने पर वो क्रिप्टोकरेंसी कमा सकते हैं. 

Advertisement
Crypto Mining Crypto Mining

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST
  • Google Play Store पर से 8 क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग का झूठा दावा करने वाले ऐप्स को हटाया गया है
  • इसमें से दो ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को पैसे भी खर्च करने होते थे

Google Play Store पर से 8 क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग का झूठा दावा करने वाले ऐप्स को हटाया गया है. ये ऐप्स फेक थे और यूजर्स को एड दिखाने और सब्सक्रिप्शन लेने के लिए ट्रिक करते थे. ये ऐप्स दावा करते थे क्लाउड माइनिंग ऑपरेशन में पैसे इनवेस्ट करने पर वो क्रिप्टोकरेंसी कमा सकते हैं. 

इसको लेकर सिक्योरिटी फर्म Trend Micro ने रिपोर्ट किया है. 8 मैलेशियस ऐप्स लोगों को एड दिखाने और 15 डॉलर (लगभग 1,111 रुपये) महीने की फी देने के लिए ट्रिक करते थे.

Advertisement

मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को कहा जाता था कि इससे माइनिंग कैपेबिलिटी बढ़ जाएगी जबकि ऐसा कुछ नहीं होता था. 

Trend Micro के अनुसार BitFunds – Crypto Cloud Mining, Bitcoin Miner – Cloud Mining, Bitcoin (BTC) – Pool Mining Cloud Wallet, Crypto Holic – Bitcoin Cloud Mining, Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based Mining System, Bitcoin 2021, MineBit Pro - Crypto Cloud Mining & btc miner, and Ethereum (ETH) - Pool Mining Cloud फेक क्रिप्टोकरेंसी ऐप्स थे. 


इसमें से दो ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को पैसे भी खर्च करने होते थे. इनकी सीधी सी स्ट्रेटेजी थी कि यूजर के ट्रस्ट को पाना.

Trend Micro ने बताया कि Bitcoin Cloud Mining को डाउनलोड करने की कीमत 12.99 डॉलर (लगभग 960 रुपये) थी. 
Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based Mining System को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को 5.99 डॉलर (लगभग 450 रुपये) खर्च करने होते थे. 

Advertisement

इन फेक ऐप्स मे कोई क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग बिहेवियर नहीं थे. ये ऐप्स लोकल माइनिंग सिमुलेशन मॉड्यूल के जरिए बोगस माइनिंग एक्टिविटी करते थे. इसमें काउंटर और कुछ रैंडम फंक्शन्स शामिल थे.

ये ऐप्स यूजर्स को क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग कैपेबिलिटी बढ़ाने के लिए 14.99 डॉलर से लेकर 189.99 डॉलर तक इन-ऐप परचेज करने के लिए भी कहता था. 

इन सब के अलावा ये ऐप्स काफी ज्यादा एड्स भी दिखाते थे. Google ने इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है. लेकिन Trend Micro ने कहा है जब क्लाउड माइनिंग कीवर्ड को गूगल प्ले पर सर्च किया जाता है तो इस टाइप के कई ऐप्स अभी भी मौजूद है. कई ऐप्स को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. 


इससे बचने के लिए ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू को जरूर चेक करें. 1-स्टार रिव्यू वाले ऐप्स को लेकर सर्तक रहें. ऐसे ऐप्स में क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट एड्रेस गलत डाल के देखें. अगर वो फिर भी इसे एक्सेप्ट करके ऑपरेशन को परफॉर्म कर रहा है तो बहुत ज्यादा चांस है कि ये फ्रॉड हो सकता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement