AI के नाम पर डेटा लूट! 25 देश में यूज हो रहा था ऐप, KYC डॉक्यूमेंट तक पहुंचे हैकर्स

डेटा लीक का नया मामला सामने आया है, जहां दो ऐप्स ने करीब 25 देशों के स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा लीक किया है. इसमें फोटो, वीडियो और सेंसटिव डॉक्यूमेंट मौजूद हैं. इसमें KYC डॉक्यूमेंट के नाम भी शामिल हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
बड़े खतरनाक हैं ये दो ऐप. (File Photo: Unsplash) बड़े खतरनाक हैं ये दो ऐप. (File Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

डेटा लीक का नया मामला सामने आया है, जहां दो ऐप ने लाखों स्मार्टफोन यूजर्स का डेटा लीक किया है. इसमें एक AI टूल्स भी मौजूद है. ये जानकारी फॉर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे और इन ऐप्स को करीब 25 देशों में यूज किया जा रहा था. 
 
रिपोर्टस के मुताबिक, Video AI Art Generator & Maker नाम का ऐप है. इसे 5 लाख से अधिक बार इंस्टॉल किया जा चुका है. इसे 11 हजार से ज्यादा रिव्यू हासिल हुए हैं. 

Advertisement

15 लाख फोटो और 3.85 लाख वीडियो लीक हुए हैं

फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि deo AI Art Generator & Maker ऐप की वजह से 15 लाख से अधिक यूजर इमेज, 3.85 लाख से ज्यादा वीडियो और कई AI जनरेटेड फाइल्स लीक हुई हैं. 

रिसर्चर ने खोज निकाली वजह 

रिसर्चर ने पता लगाया है कि प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप में गलत तरीके से कॉन्फिगर किए गए Google Cloud Storage बकेट की वजह से मीडिया फाइल्स तक बिना ऑथेंटिकेशन के एक्सेस संभव हो सका है. 

यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें

12TB से अधिक डेटा हुआ लीक 

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर 12TB से अधिक डेटा, यानी ऐप के 13 जून 2023 को लॉन्च होने के बाद से जमा 82.7 लाख फाइल्स लीक हो चुकी हैं. हालांकि अब ये ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है. 

Advertisement

ये है दूसरे ऐप का नाम 

दूसरा ऐप IDMerit और दोनों ही ऐप के डेवलपर एक हैं. रिपोर्ट में बताया है कि इस ऐप से वो डेटा लीक हुआ है, जिसका आमतौर पर यूज KYC में किया जाता है. KYC डिटेल्स में आमतौर पर आइडेंटी डॉक्यूमेंट, एड्रेस, फोन नंबर और अन्य पर्सनल डिटेल्स शामिल होती है. इसका यूज बैंकिंग आदि में किया जाता है. 

25 देशों में यूज होता है ऐप 

इस डेटा लीक का असर, अमेरिका समेत करीब 25 देशों पर दिखा है.इसमें जर्मनी, फ्रांस, चीन और ब्राज़ील जैसे देशों के नाम सामिल हैं. 

खतरनाक ऐप से खुद को कैसे रखें सुरक्षित? 

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से किसी भी न्यू ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी पहचान को चेक कर लेना चाहिए. खासतौर से डेवलपर के प्रोफाइल चेक करें. हम सलाह देते हैं कि गूगल से वेरिफाइड बैज को चेक करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement