Rule Change 1st November : लाखों फोन यूजर्स के लिए बदलने जा रहा नियम, 1 नवंबर से नया रूल लागू

Rule Change : 1 नवंबर से मोबाइल यूजर्स के एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सभी स्मार्टफोन यूजर्स को कॉलर का नाम दिखाना जरूरी होगा. नए निमय की मदद से साइबर फ्रॉड के के पर लगाम लगना है. 

Advertisement
कॉलर का नाम दिखाना होगा जरूरी. (Photo: Pexels) कॉलर का नाम दिखाना होगा जरूरी. (Photo: Pexels)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

1 नवंबर से मोबाइल यूजर्स के एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब सभी स्मार्टफोन यूजर्स को अनजान कॉलर का नाम दिखाना जरूरी होगा. नए निमय की मदद से साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाना है. 

भारत में बीते कुछ महीने से Calling Name Presentation (CNAP) को लेकर टेस्टिंग की जा रही थी. कई लोगों को अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉलर का नाम भी दिखाया जा रहा है. अब सभी कंपनियों को कॉलर का नाम फोन डिस्प्ले पर दिखाना जरूरी होगा. 

Advertisement

नए नियम के तहत स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर भी वही नाम दिखाया जाएगा, जिसके नाम से सिम कार्ड को खरीदा गया है. कॉलर का नाम दिखाना डिफॉल्ट ऑन रहेगा, इसके लिए यूजर्स को किसी सेटिंग्स में जाकर ऑन करने की जरूरत नहीं होगी. 

उदाहरण के रूप में समझें 

उदाहरण के तौर पर अगर सिम कार्ड को रमेश के नाम पर खरीदा है और सिम कार्ड को उनकी पत्नी जानकी इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में जब भी जानकी किसी को कॉल करेंगी और सामने वाले ने उनका कॉन्टैक्ट सेव नहीं किया तो कॉल रिसीव करने वालो को मोबाइल डिस्प्ले पर रमेशा नाम दिखाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

साइबर ठगी के केस रोकने की कोशिश 

Advertisement

भारत सरकार, सरकारी एजेंसियां और भारतीय बैंक मिलकर लंबे समय से साइबर फ्रॉड को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं. अक्सर अनजान नंबर से आने वाले कॉल साइबर ठगों के भी होते हैं. ऐसे में  स्पैम अलर्ट नाम का फीचर शुरू किया.

स्पैम कॉलर की मिलती है जानकारी 

अगर कोई अनजान नंबर से कॉल आता है, तो नंबर के साथ स्पैम कॉल लिखा होता है. ऐसे में यूजर्स कॉल उठाने से पहले ही अलर्ट हो जाते हैं. अब नाम दिखाने से यूजर्स को सहूलियत होगा. इससे पहले बहुत से लोग अनजान नंबर से आने वाली कॉलर्स का नाम पता करने के लिए ट्रूकॉलर ऐप का यूज करते थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »