बड़े काम की ये इलेक्ट्रिक कुर्सी, इसमें हैं कई हाईटेक फीचर्स, इतनी होती है कीमत

मार्केट में रिक्लाइनिंग चेयर मौजूद है, जिसमें कई कमाल के फीचर्स होते हैं. इसमें एक बटन दबाते ही हेड रेस्ट और लेग सपोर्ट आदि को ऑन किया जा सकेगा. इसमें मसाज का भी फीचर मिलता है. मार्केट में इस तरह की चेयर करीब 50 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आती हैं.

Advertisement
रिक्लाइनर चेयर में कई हाईटेक फीचर्स हैं. (Photo: Amazon) रिक्लाइनर चेयर में कई हाईटेक फीचर्स हैं. (Photo: Amazon)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक हाईटेक कुर्सी की चर्चा जारी है, जिसमें जीरो ग्रेविटी रिक्लाइनिंग जैसे फीचर्स हैं. एक बटन दबाते ही इसका फुटरेस्ट भी ओपन हो जाता है, जिसकी मदद से इसपर बैठने वाले को काफी आराम मिलता है.  

मार्केट में रिक्लाइनिंग चेयर्स के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. ये आपको मार्केट में 50 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाती है. हालांकि हाईटेक वेरिएंट के लिए 5 लाख से 10 लाख हजार तक की कीमत अदा करनी होती है. 

Advertisement

मिलता है लग्जरी फील 

रिक्लाइनिंग चेयर में बहुत से इलेक्ट्रिक फीचर्स हैं, जिसमें सिर्फ एक बटन दबाते ही इसमें कई फीचर्स काम करने लगते हैं. इसमें बेहद ही खास फॉम और गद्दों का यूज किया जाता है, जिससे उसपर बैठने वालों को आराम मिलता है. 

मसाज का भी मिलता है फीचर 

रिक्लाइनिंग चेयर के अंदर कुछ ब्रांड मसाज का भी फीचर देते हैं. इसमें एक बटन दबाते ही इसका सिस्टम ऑन हो जाता है, सीट्स के अंदर मौजूद मशीन से मसाज जैसा एक्सपीरियंस मिलता है. 

यह भी पढ़ें: बैटमैन, इंसेप्शन और इंटरस्टेलर बनाने वाले ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन स्मार्टफोन और ईमेल क्यों नहीं यूज करते?

ऑटोमेटिक फुटरेस्ट 

रिक्लाइनिंग चेयर में फुटरेस्ट भी है, जिसको एक बटन दबाकर ऑन किया जा सकता है. इसको यूज करना भी बहुत ही आसान है. इसे जवान से लेकर बुजुर्ग तक यूज कर सकते हैं. 

Advertisement

रिक्लाइनर चेयर का फायदा

रिक्लाइनर चेयर का फायदा ये है कि ये पुराने दर्द और ब्लड सर्कुलेशन संबंधित परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »