स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग के बाद अब मार्केट में न्यू वियरेबल गैजेट आ रहा है, जिसका नाम Temple होगा. Zomato को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने खुद पहली बार इसको टीज किया था. दीपेंदर ने टेम्पल को लेकर दावा किया था कि बॉडी के मेटाबोलिक की रियल टाइम जानकारी देता है.
अब फॉर्मल एथर्नल सीईओ ने न्यू टाइम लाइन को मेंसन किया है और उन्होंने बताया है कि टेम्पल एक साल के अंदर लॉन्च होगा. कंपनी ने इसको बतौर हेल्थ फोक्स्ड डिवाइस के रूप में टीज किया है. इसको माथे पर लगाया जाता है. आने वाले दिनों में इसको लेकर और भी डिटेल्स सामने आएंगी.
यह डिवाइस खासतौर से एथलीट के लिए तैयार किया जा रहा है, जो उनके रियल टाइम डेटा को स्टोर करेगा और प्रोसेस करेगा. इसके बाद वह एथलीट को परफॉर्मेंस बेहतर करने का सुझाव देगा.
दीपिंदर गोयल ने ब्लूमबर्ग के साथ बातचीत में बताया है कि वह टेम्पल को हर एक शख्स के लिए तैयार नहीं कर रहे हैं, वह उसको खुद के लिए तैयार कर रहे हैं.
टेम्पल की कब होगी लॉन्चिंग ?
गोयल से जब टेम्पल की लॉन्चिंग टाइम लाइन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया है कि यह 6 या 12 महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने माना है कि यह प्रोजेक्ट अभी देरी से चल रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung, OnePlus, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों ने महंगे कर दिए अपने स्मार्टफोन्स
1 लाख रुपये की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेम्पल की कीमत 1000 डॉलर कीमत हो सकता है, जो भारतीय करेंसी में करीब 1 लाख रुपये होगी. हालांकि फाइनल कीमत लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी.
राजमा के दाने के बराबर साइज
दीपिंदर गोयल पहले ही इसको पहने हुए एक वीडियो में देखे जा चुके हैं. टेम्पल का साइज एक एक राजमे के दाने के बराबर है. इसको हाथ के पास चिपकाकर लगाया जाता है.
यह भी पढ़ें: आ रहा है iPhone 18 Pro, अब पहले से महंगा होगा अपकमिंग स्मार्टफोन, बेहतर होगा कैमरा
गोयल के मुताबिक, टेम्पल का मुख्य फोकस शरीर के मेटाबोलिक रेट को चेक करना है. आमतौर पर फिटनेस बैंड या डिवाइस हार्ट रेट को चेक करते हैं. वे हार्ट रेट से मेटाबोलिक रेट का अंदाजा लगाने का काम करते हैं, जबकि हमने असली चीज को पहचाना है.
aajtak.in