CERT-In को मिला पावरफुल AI Mythos, सरकारी पोर्टल को मिलेगी फुल सिक्योरिटी, हैकर्स की नो एंट्री

भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम - इंडिया (CERT-In) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया है कि भारतीय एजेंसी के पास एंथ्रोपिक के क्लॉड मिथोस AI मॉडल का एक्सेस हासिल कर चुका है.

Advertisement
Cert-In मिथोस को कंट्रोल एनवायरमेंट में टेस्टिंग कर रहा है. (Photo: Unsplash) Cert-In मिथोस को कंट्रोल एनवायरमेंट में टेस्टिंग कर रहा है. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम - इंडिया (CERT-In) को क्लॉड मिथोस का सुरक्षित एक्सेस मिल चुका है, जिसकी मदद से वह साइबर सिक्योरिटी को सुनिश्चित कर पाएगी. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.

मिथोस, असल में एंथ्रोपिक का एक पावरपुल AI मॉडल है, जो साइबर सिक्योरिटी में मदद करता है. कंपनी ने मिथोस को इस अप्रैल में जारी किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CERT-In अब Mythos का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी मदद से वह सिस्टम की वल्नरबिलिटीज और कमजोरियों का पता चल रहा है. 

Advertisement

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही CERT-In एजेंसी ने बताया था कि कुछ AI एजेंट ने चुनिंदा भारतीय ऑर्गजनाइजेशन तक पहुंच बना ली थी और गैर कानूनी एक्सेस कर लिया था. हालांकि उस समय किसी भी ऑर्गनाइजेशन का नाम नहीं लिया था. 

CERT-In टेस्टिंग को धीमी गति से आगे बढ़ाएंगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CERT-In की प्लानिंग है कि वह क्लॉड मिथोस की टेस्टिंग को सावधानीपूर्वक करेंगे. साथ ही इस टेस्टिंग को धीमी गति से आगे बढ़ाया जाएगा और यह एक स्लो प्रोसेस होगा. 

यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन को रिप्लेस कर देगा AI गैजेट Plaud Note Pro? देखें फुल रिव्यू

कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में हो रही है टेस्टिंग 

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, CERT-In मौजूदा समय में मिथोस की एक कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में टेस्टिंग कर रहा है. इसके साथ किसी एक्सटर्नल डिजिटल डिवाइस को कनेक्ट नहीं किया है. 

Advertisement

अन्य AI मॉडल्स को लेकर भी टेस्टिंग

 सिर्फ मिथोस ही नहीं बल्कि CERT-In दूसरे AI मॉडल्स को लेकर भी टेस्टिंग कर रहा है. यह अन्य मॉडल भी मिथोस जैसी 80-85 परसेंट कैपिबिलिटीज के साथ आते हैं. ऐसे में यह सरकारी एजेंसी को टेस्टिंग में कई मॉडल इस्तेमाल करने की परमिशन देता है और एजेंसी की किसी एक पर निर्भरता नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

प्रोजेक्ट ग्लासविंग को लेकर टेस्टिंग 

Claude Mythos को सबसे पहले इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था. शुरुआत में कंपनी ने चुनिंदा ऑर्गनाइजेशन को इसका एक्सेस दिया था. शुरुआत में प्रोजेक्ट ग्लासविंग को शुरू किया था,जिसके तहत चुनिंदा ऑर्गनाइजेशन को ही परमिशन थी. Claude Mythos को ऐसे डिजाइन किया गया है, जो साइबर सिक्योरिटी की खामियों का पता लगा सकती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »