9 June 2026
Photo: Ai
iPhone के अंदर कई सालों से Siri में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया था. इसी वजह से कई यूजर्स ने सिरी का इस्तेमाल करना कम कर दिया था.
Photo: Apple
पुराने सिरी आइकन को नया लुक मिला है. इसकी वजह से सिरी पहले से ज्यादा एडवांस्ड और मॉडर्न दिखाई देगा. जैसे ही आप "Hey Siri" बोलेंगे, आपको इसका नया अनुभव देखने को मिलेगा.
Photo: Apple
पहले सिरी का कोई भी डेडिकेटेड ऐप नहीं था. इसे ध्यान में रखते हुए Apple ने Siri को और बेहतर बनाने के लिए एक डेडिकेटेड ऐप दिया है.
Photo: Apple
पहले जैसी सिरी की आवाज़ थी, उसमें भी बदलाव किया गया है. अब आपको सिरी की आवाज़ को कस्टमाइज़ करने का ऑप्शन मिलेगा.
Photo: Apple
अब सिरी के साथ बातचीत करना पहले से ज्यादा मजेदार होगा. यह ज्यादा नेचुरल और डीप कन्वर्सेशन कर पाएगा, जिससे आपको बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.
Photo: Apple
Siri अब आपके फोन की ज्यादा जानकारी समझ सकेगा और सिर्फ आपकी आवाज़ से कई काम आसानी से कर पाएगा. साथ ही जरूरत की चीजें भी जल्दी ढूंढ सकेगा.
Photo: Apple
अब सिरी को Apple Intelligence की ताकत मिलेगी. इसकी मदद से आप अपने सवालों के जवाब ज्यादा बेहतर और विस्तार से पा सकेंगे.
Photo: Apple
Apple के इस अपडेट की मदद से iPhone यूजर्स सिरी का पहले से ज्यादा एडवांस तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे. साथ ही बड़े और जटिल काम भी आसानी से पूरे कर सकेंगे.
Photo: Apple