आज से बड़ी सेल शुरू, Amazon-Flipkart पर कमाल की डील, 80% तक का ऑफ

Amazon-Flipkart सेल सभी के लिए शुरू हो चुकी है. सेल के दौरान स्मार्टफोन, होम अप्लाइसेंसस, AC आदि पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं. सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Amazon और Flipkart पर शुरू. (Photo: AI Generated) Amazon और Flipkart पर शुरू. (Photo: AI Generated)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

Amazon-Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत हो चुकी है. ये सेल सभी के लिए शुरू हो चुकी है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस शुरू हुआ था. दोनों ही सेल में बंपर ऑफर्स, डील्स और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं.

स्मार्टफोन से लेकर AC तक पर बड़ी डील्स मिल रहे हैं. कई कैटेगरी पर 80 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं. 

Advertisement

ऐमेजॉन इंडिया पर प्राइम डे सेल शुरू हो चुकी है, जो 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी. वहीं, फ्लिपकार्ट GOAT सेल भी शुरू हो चुकी है. दोनों ही सेल के दौरान बंपर ऑफर मिल रहे हैं. 

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर बंपर ऑफर

ऐमेजॉन इंडिया पर जारी सेल के दौरान सैमसंग,वनप्लस  और वीवो के हैंडसेट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है, जो 88 हजार रुपये में लिस्ट है, जबकि बीते साल इसको 1.29 लाख रुपये में लॉन्च हुआ था. 

यह भी पढ़ें: चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone मॉडल्स को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. साथ ही इस सेल के दौरान रियलमी, रेमडी जैसे हैंडसेट को सस्ते दाम में घर लाया जा सकता है. 

Advertisement

iPhone 17 पर मिल रहा बंपर ऑफर

iPhone 17 को सेल के दौरान 72,900 रुपये तक में खरीदा जा सकता है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. बीते साल इसको 82,900 रुपये में लॉन्च किया था. आईफोन 17 के शुरुआती वेरिएंट में 76999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. 

iPhone 16 पर ये है कीमत 

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 16 को 58,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. वहीं, iPhone 15 सेल के दौरान 52,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. 
 
ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट सेल के दौरान एयर कंडीशनर को भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कीमत में डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां 0.8 टन से लेकर 2.50 टन तक के ऑप्शन मौजूद हैं. 

दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान शॉपिंग करने पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कार्ड पर ये ऑफर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »