सावधान! फेक ऑफर का झांसा, Amazon-Flipkart सेल के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Amazon और Flipkart पर सेल शुरू हो चुकी है, उसके साथ ही साइबर ठग भी इन सेल का फायदा उठाते हैं. साइबर ठग आम लोगों को फेक ऑफर, डील और फर्जी डिस्काउंट का मैसेज भेजते हैं, जिसके बाद वे बैंक खाता तक खाली कर देते हैं.

Advertisement
सेल के दौरान फेक ऑफर्स से सावधान रहें. (Photo: AI Generated) सेल के दौरान फेक ऑफर्स से सावधान रहें. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बड़ी सेल की शुरुआत हो चुकी है. अभी इसका अर्ली एक्सेस शुरू हुआ है और 4 जुलाई से यह सभी के लिए शुरू हो जाएगी. आमतौर पर सेल के साथ ही साइबर ठग एक्टिव हो जाते हैं और फेक ऑफर्स के लालच में लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. 

साइबर ठग, अक्सर सेल के दौरान फेक ऑफर के साथ एक मैसेज तैयार करते हैं, जिसमें एक खतरनाक लिंक भी शामिल होता है. साइबर ठग ऑफर के बहाने उस पर क्लिक करवाने पर जोर देते हैं. 

Advertisement

बड़े डिस्काउंट का देते हैं फेक ऑफर 

साइबर ठग अक्सर 1 रुपये में आईफोन, 5 हजार रुपये में लैपटॉप और 1 लाख रुपये वाला फोन 20 हजार में जैसे लालच देते हैं. इसके बाद वह मैसेज में एक लिंक या ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं, जिसके इंस्टॉल होते ही स्मार्टफोन का एक्सेस साइबर ठग के पास पहुंच जाता है.   

मोबाइल हैक कर सकते हैं 

साइबर ठग एक बार मोबाइल फोन का एक्सेस लेने के बाद उसमें बैंक की लॉगइन डिटेल्स, पासवर्ड और यहां तक कि बैंक से आने वाला वन टाइम पासवर्ड (OTP) तक एक्सेस कर लेते हैं. 

सेल स्कैम से बचाव के टिप्स 

Amazon-Flipkart सेल के दौरान साइबर ठगी से बचाव के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाए. 

ऑफिशियल पोर्टल या ऑफिशियल ऐप से ही शॉपिंग करें. साइबर ठग अक्सर एक लिंक पर क्लिक करने को कहते  हैं, जो फेक पोर्टल पर लेकर जा सकता है. इससे बचाव के लिए ऑफिशियल पोर्टल से ही शॉपिंग करें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन

भारी डिस्काउंट वाले मैसेज से सावधान 

वॉट्सऐप या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट का दावा किया जाता है, तो उसे तुरंत खरीदने की जगह पर पहले ऑफर की सच्चाई का पता कर लें. ऑफर के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल ऐप या पोर्टल पर विजिट करें. इसके बाद ऑफर देखें. 

फर्जी कस्टमर केयर 

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई साइबर ठग इंटरनेट पर सर्चिंग का फायदा उठाकर अपना नंबर शेयर कर देते हैं. इसके बाद जब भी कस्टमर अपने प्रोडक्ट को लेकर फोन करते हैं तो फेक कस्टमर केयर उनसे झूठे दावे करकर उनके बैंक खाते में सेंधमारी कर करते हैं. 

फेक पोर्टल पर बैंक डिटेल्स शेयर ना करें 

फेक पोर्टल पर अक्सर बैंक डिटेल्स और ओटीपी आदि शेयर करने को कहते हैं. किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर, जिसकी सिक्योरिटी की गारंटी नहीं है, उसपर बैंक डिटेल्स शेयर ना करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »